{"_id":"6073d3a69927485e4e71f5ff","slug":"upmrc-admit-card-2021-out-lmrc-up-metro-hall-ticket-for-am-scto-and-maintainer-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन: 17 अप्रैल को परीक्षा, 6 चरणों में ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन: 17 अप्रैल को परीक्षा, 6 चरणों में ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट
Mon, 12 Apr 2021 10:37 AM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:37 AM IST
सार
-उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन परीक्षा 17 अप्रैल को है।
-इस परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी हो चुके हैं।
-अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPMRCL
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Metro Recruitment Admit Card 2021: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) की परीक्षा 17 अप्रैल को है और हॉल टिकट जारी हो चुके हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक यूपीएमआरसी एडमिट कार्ड 2021 ( UPMRC Admit Card 2021) डाउनलोड नहीं किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए 292 पदों को भरा जाना है। जिसके लिए अधिसूचना मार्च में निकली थी।
विज्ञापन
इस भर्ती परीक्षा के जरिए असिस्टेंट मैनेजर (ऑपरेशन) के 6 पद, स्टेशन कंट्रोलर कम ट्रेन ऑपरेटर के 186 पद, मेंटेनर सिविल के 24 पद, मेंटेनर इलेक्ट्रिकल के 52 पद और मेंटेनर एस&टी के 24 पदों को भरा जाना है। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए गए चरणों के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले अभ्यर्थी यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.lmrcl.com है।
-यहां आपको होम पेज पर ही एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इस तरह आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, झांसी, बरेली, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर केंद्रों पर होगा।
विज्ञापन
डायरेक्ट लिंक