फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPHESC Recruitment 2021: 2003 post of assistant professor recruitment exam postponed due to surge of covid

कोरोना का कहर: उत्तर प्रदेश की यह बड़ी भर्ती परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी की अधिसूचना

Wed, 12 May 2021 01:02 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 12 May 2021 01:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
UPHESC Recruitment 2021: 2003 post of assistant professor recruitment exam postponed due to surge of covid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बता दें 26 मई को प्रस्तावित भर्ती परीक्षा के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 2003 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जानी थी।

विज्ञापन

अधिसूचना के मुताबिक, कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विज्ञापन संख्या 46 एवं विज्ञापन संख्या 50 में विज्ञापित सहायक आचार्य पदों हेतु लिखित परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया जाता है। लिखित परीक्षा की अगली तिथि आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.uphesc.org पर जल्द अपलोड की जाएगी।

विज्ञापन

एक लाख अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर 13 अप्रैल से आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसके बाद तकरीबन एक लाख अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। यह परीक्षा चार चरणों में आयोजित होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर होने वाली थी भर्तियां
हिंदी के 162, रसायन विज्ञान के 159, भूगोल के 142, अंग्रेजी के 133, बीएड के 113, राजनीतिशास्त्र के 109, समाजशास्त्र के 102, अर्थशास्त्र के 100, गृह विज्ञान के 12, कृषि प्रसार के 11, कृषि रसायन के 11, उर्दू के 10, कृषि अभियंत्रण के 8, कृषि अर्थशास्त्र के 7, उद्यान विज्ञान के 7, कृषि वनस्पति के 7, कृषि सांख्यिकी के 6, दर्शनशास्त्र के 6, चित्रकला के 4, जैव रसायन के 1 सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां होने वाली थीं।
यह है आधिकारिक अधिसूचना की डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed