फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP SI Final Result Out For sub inspector recruitment 2020-21 released at uppbpb.gov.in know how to check here

UP SI Result Out: यूपी एसआई भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट

Sun, 12 Jun 2022 07:24 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 12 Jun 2022 07:24 PM IST
सार

UP SI Result Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चयनिचत उम्मीदवारों का श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दिया है। 
 

विज्ञापन
UP SI Final Result Out For sub inspector recruitment 2020-21 released at uppbpb.gov.in know how to check here
यूपी पुलिस एसआई भर्ती का रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP SI Result Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत आयोजित एसआई भर्ती, 2021 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में उपलब्ध है। यह परिणाम शारीरिक परीक्षा (पीएसटी और पीईटी) और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया के बाद जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपी एसआई भर्ती में भाग लिया था, वे अपना परिणाम अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UP SI Result Out: परिणाम का नोटिस जारी
बोर्ड ने बताया है कि यह परिणाम भर्ती के विज्ञापन के अनुसार उम्मीदवारों की श्रेष्ठता एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लागू आरक्षण नियमों के आधीन किया गया है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चयनित उम्मीदवारों का श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP SI Result Out: कब हुई थी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से एसआई भर्ती, 2021 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर से 02 दिसंबर 2021 तक किया गया था। प्रक्रिया के अन्तर्गत कुल 12.30,498 ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। बोर्ड की ओर से परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में राज्य के विभिन्न केंद्रों पर 54 पालियों में आयोजित की गई थी और इसमें कुल 8,07,256 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। 

विज्ञापन

यहां देखें भर्ती का विवरण
UPPBPB द्वारा आयोजित इस भर्ती में कुल पदों की संख्या 9534 निर्धारित की गई थी। इनमें 9027 पद एसआई, 484 पद प्लाटून कमांडर और 23 पद अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में भाग लिया था, वे परिणाम के पीडीएफ को आगे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के देख सकते हैं-  UP SI Result Pdf

 

कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार परिणाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-: 
  • सबसे पहले UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एसआई भर्ती परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम का पीडीएफ आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed