फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP SI Exam Date 2021 Out: Wait is over, exam for 9,534 posts in UP from November 12, admit card will be issued from this date-safaltaUP SI Exam Date 2021 Out: Wait is over, exam for 9,534 posts in UP from November 12, admit card will be issued from t

UP SI Exam Date 2021 Out: इंतजार खत्म, यूपी में 9,534 पदों के लिए 12 नवंबर से परीक्षा, इस तारीख से जारी होंगे एडमिट कार्ड

Tue, 02 Nov 2021 04:36 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 02 Nov 2021 04:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग द्वारा SI के 9,534 पदों पर तीन महीने पहले आवेदन मांगे गए थे और अब इनके लिए 12 नवंबर से दो दिसंबर के बीच परीक्षाएं होनी हैं।
 

विज्ञापन
UP SI Exam Date 2021 Out: Wait is over, exam for 9,534 posts in UP from November 12, admit card will be issued from this date-safaltaUP SI Exam Date 2021 Out: Wait is over, exam for 9,534 posts in UP from November 12, admit card will be issued from t
यूपी पुलिस में बंपर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा प्रदेश में सब इंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर पीएसी और अगिनशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9,534 पदों को भरने के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया लगभग तीन महीने पहले पूरी कराई गई थी जिसके बाद से अभ्यर्थी परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे थे। दरअसल इस भर्ती के लिए परीक्षा अक्टूबर महीने में ही होने वाली थीं लेकिन कुछ कारणों की वजह से UPPRPB को यह परीक्षा टालनी पड़ी। हालांकि अब परीक्षा की तारीखें सामने आ गई हैं। इन पदों के लिए परीक्षाएं तीन चरणों में कराई जाएंगी जिनमें पहले चरण की परीक्षा 12 से 17 नवंबर, दूसरे चरण की 19 से 14 नवंबर और तीसरे चरण की परीक्षा 27 नवंबर से दो दिसंबर के बीच होंगी। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है तो इस बचे हुए समय में अपनी तैयारी का आकलन करने और कंप्लीट रिवीजन के लिए  सफलता के FREE UP Police SI Course - Join Now  और फ्री मॉक टेस्ट की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

तीन पालियों में होगी परीक्षा

UPPRPB ने नोटिफिकेशन में बताया कि इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन यूपी के 13 जनपदों के कुल 92 परीक्षा केंद्रों में तीन पालियों में कराया जाएगा। पहली पाली में परीक्षा सुबह नौ बजे से 11 बजे, दूसरी पाली में सुबह 11.30 से दोपहर 2.30 और तीसरी पाली में दोपहर चार से शाम छह बजे तक होगी।

विज्ञापन

 कब जारी होगा एडमिट कार्ड

पुलिस भर्ती बोर्ड ने बताया है कि इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड परीक्षा के तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने ये भी सलाह दी है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी के लिए लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाकर रखनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें पक्की तैयारी

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी खुद को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे ढेरों कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता इन दिनों लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई खास बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है जिनसे आप सफलता ऐप के द्वारा भी जुड़ सकते हैं तो देर किस बात की अभी अपने फोन में डाउनलोड करें  सफलता ऐप  और अपनी सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी शुरू कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed