UP SI Exam 2021 : पहले फेज की परीक्षा हो गई है समाप्त, जानें क्या कहता है अब तक की परीक्षा का एनालिसिस और कितना जा सकता है कटऑफ स्कोर
उत्तर प्रदेश में SI समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हो चुकी है। तीन पालियों में आयोजित की जाने वाली ये परीक्षा दो दिसंबर तक चलेगी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (SI) समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा तीन फेज में आयोजित की जा रही है जो दो दिसंबर को समाप्त होगी। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से एक अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे। UPPBPB द्वारा की जा रही इस भर्ती के जरिए सब इंस्पेक्टर के 9,027, प्लाटून कमांडर के 484 तथा फायर ऑफीसर के 23पदों को भरा जाना है। अगर आप भी इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP Police SI REVISION Course- Join Now की सहायता ले सकते हैं।
क्या कहता है एग्जाम एनालिसिस :
SI भर्ती के लिए पहले फेज की परीक्षा खत्म हो चुकी है और इसमें अभ्यर्थियों से 100 से 120 प्रश्न इजी से मॉडरेट श्रेणी के पूछे गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इस परीक्षा में पूछे गए 160 प्रश्नों में से 100 से 120 प्रश्न इजी से मॉडरेट श्रेणी के और अन्य प्रश्न थोड़े कठिन श्रेणी के पूछे गए थे।
कितना रह सकता है कट ऑफ स्कोर :
SI भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार की लिखित परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ स्कोर 330 से 340,ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 320 से 330, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 280 से 290 तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 230 से 240के बीच रह सकता है।
3 फेज में हो रही है परीक्षा :
इस भर्ती के लिए पहले फेज की परीक्षा 12 नवंबर से 17 नवंबर 2021 के बीच हुई है। दूसरे फेज की परीक्षा 20 नवंबर से 25 नवंबर 2021 के बीच और तीसरे फेज की परीक्षा 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 के बीच होगी। इसके अलावा अगर किसी शिफ्ट की या किसी तारीख की कोई परीक्षा कैंसिल हो जाती है तो उसका आयोजन तीन दिसंबर 2021 को किया जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP SI, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको फ्री-मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।