फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP School Teacher Vacancy 2021, Upsessb Tgt Pgt 15508 posts Application process to restart in January 2021

UP: 25000 से ज्यादा पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन, पहले भी रद्द हो चुकी है प्रक्रिया

Sat, 02 Jan 2021 11:49 AM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 02 Jan 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
UP School Teacher Vacancy 2021, Upsessb Tgt Pgt 15508 posts Application process to restart in January 2021
यूपी शिक्षक भर्ती 2021 - फोटो : फाइल

UP TGT PGT (UPSESSB) Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। योगी सरकार ने राज्य में टीजीटी व पीजीटी (स्कूल टीचर्स) के 15508 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसके लिए एक बार आवेदन प्रक्रिया को रद्द किया जा चुका है। अब यह दोबारा जनवरी में शुरू करने की कवायद की जा रही है। इसके अलावा राजकीय माध्यमिक स्कूलों में लगभग 10 हजार पदों पर भी भर्ती की तैयारियां भी शुरू हो गई है। कुल 25000 से भी ज्यादा पदों पर यह भर्ती होगी।

विज्ञापन

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 26 अगस्त, 2020 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को जुलाई 2021 से पहले शिक्षक भर्ती पूरी करने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में चयन बोर्ड ने 29 अक्तूबर को 15508 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू भी कर दी थी। लेकिन कुछ विधिक अड़चन के कारण 18 नवंबर को विज्ञापन निरस्त करना पड़ा था। 

विज्ञापन


जरूरी योग्यताएं - 

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए एक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों में स्नातक और बी.एड या एल.टी. या बी.टी की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

इन पदों पर भी शुरू होंगी भर्तियां - 

  • सूबे के 3049 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों के लगभग पांच हजार पदों पर।
  • संस्कृत विद्यालयों के 1282 पदों पर।
  • सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के 1565 पद भी खाली हैं।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021 LIVE: कई सरकारी विभागों में भर्तियां शुरू, 10वीं और 12वीं पास के लिए ढेरों मौके


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed