फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Sarkari Naukri Home Guard Bharti Uttar Pradesh Notification will be out after UP Panchayat Chunav 2021

सरकारी भर्ती : इस सूबे में 10 हजार पदों पर होने जा रही होमगार्ड जवानों की भर्ती, जानें डिटेल्स

Wed, 07 Apr 2021 05:04 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 07 Apr 2021 05:04 PM IST
सार

  • 10 साल बाद होमगार्ड के जवानों की बड़ी भर्ती शुरू की जानी है
  • राज्य में होमगार्ड जवानों के करीब 30 हजार पद रिक्त हैं
  • फिलहाल सिर्फ 10 हजार पदों पर भर्ती की जाने की तैयारी है

विज्ञापन
UP Sarkari Naukri Home Guard Bharti Uttar Pradesh Notification will be out after UP Panchayat Chunav 2021
होमगार्ड भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की राह ताक रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से करीब 10 साल बाद होमगार्ड के जवानों की बड़ी भर्ती शुरू की जानी है। जानकारी के अनुसार, राज्य में होमगार्ड जवानों के करीब 30 हजार पद रिक्त हैं। हालांकि, भर्ती फिलहाल सिर्फ 10 हजार पदों पर की जाने की तैयारी है। 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के खत्म होते ही होमगार्ड के लिए 10 हजार जवानों की भर्तियों की अधिसूचना जारी हो जाएगी। बताया जा रहा है कि इन 10 हजार पदों में से दो हजार पद महिलाएं के लिए भी होंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश शासन ने गृह विभाग के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और अब इन पदों पर भर्ती की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन

बता दें कि उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के कुल 1,18,348 पद हैं। अभी लगभग 87 हजार होमगार्ड सेवा में तैनात हैं। इनमें से लगभग 82 हजार नियमित ड्यूटी पर हैं। शेष रिजर्व में रहते हैं। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में प्रत्येक वर्ष होमगार्ड के करीब तीन हजार जवान सेवानिवृत्त होते हैं। पिछले 10 साल में कोई नई भर्ती भी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में खाली पदों की संख्या करीब 30 हजार तक है। इसके पहले होमगार्ड में जो भर्तियां हुई थीं, वह मृतकों के आश्रितों के लिए थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, होमगार्ड भर्ती के पहले चरण के तहत ही 10 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके बाद आगे की भर्ती प्रकियाओं को भी शुरू किया जाएगा। विभाग का कहना है कि उनके होमगार्ड थाने, जिला प्रशासन, डायल-112 समेत कई संस्थानों में तैनात हैं। 

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 10 हजार पदों पर होमगार्ड की भर्ती के लिए मंजूरी भी दे दी गई है। हालांकि, उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण फिलहाल अधिसूचना जारी नहीं की गई है। चुनाव उपरांत जल्द ही भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। बता दें कि राज्य में पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई, 2021 को प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed