फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI Result UPPRPB Sub Inspector Recruitment 2020 Exam Revised Answer Key Released at uppbpb.gov.in

UP Police SI Result: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2020 की रिवाइज्ड आंसर की जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक

Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
सार

UP Police SI Recruitment Result and Answer Key Update : यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड ने सात प्रश्नों के खिलाफ उम्मीदवारों की ओर से उठाई गई आपत्तियों को उचित पाया है। जिनके आधार पर एक प्रश्न हटा दिया गया है और छह प्रश्नों के जवाबों में परिवर्तन किया गया है। 

विज्ञापन
UP Police SI Result UPPRPB Sub Inspector Recruitment 2020 Exam Revised Answer Key Released at uppbpb.gov.in
UPPRPB UP Police SI Result Answer Key - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट

विस्तार

UP Police SI Result Answer Key: यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB/UPPRPB) की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस  उप-निरीक्षक (गोपनीय), सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (क्लर्क), और सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (लेखा) भर्ती परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर  रिवाइज्ड आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड ने सात प्रश्नों के खिलाफ उम्मीदवारों की ओर से उठाई गई आपत्तियों को उचित पाया है। जिनके आधार पर एक प्रश्न हटा दिया गया है और छह प्रश्नों के जवाबों में परिवर्तन किया गया है। यूपीपीआरपीबी की ओर से यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा चार और पांच दिसंबर, 2021 को दो पालियों - सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे और दोपहर 2.30 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की गई थी। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1,329 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 624+20 रिक्तियां सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (क्लर्क) पदों के लिए, 358 सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (लेखा) के लिए और 295+32 रिक्तियां पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पद के लिए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPRPB UP Police SI Recruitment: संशोधित उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, यूपी पुलिस एसआई (गोपनीय), एएसआई (क्लर्क) और एसएसआई (लेखा) की सीधी भर्ती परीक्षा के प्रश्नों और उत्तर-कुंजी के बारे में जानकारी पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद संशोधित उत्तर कुंजी आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  4. यहां आंसर की डाउनलोड करने के बाद अपनी पूर्व प्रतिक्रियाओं से मिलाएं और अपने संभावित स्कोर की गणना कर लें।  
  5. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी लेकर रख सकते हैं। 
विज्ञापन

UP Police SI Recruitment की चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB/UPPRPB) की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस  उप-निरीक्षक (गोपनीय), सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (क्लर्क), और सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (लेखा) भर्ती के तहत चयन के लिए एक ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर  विजिट करना चाहिए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed