फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI Result Final Answer Key 2021 Out Steps to download UP Police SI Result 2022

UP Police SI Final Answer Key: यूपी पुलिस एसआई फाइनल आंसर की जारी, रिजल्ट पर ये है अपडेट

Thu, 14 Apr 2022 08:29 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 08:29 PM IST
सार

UP Police SI Result Final Answer Key 2021 Out: फाइनल आंसर की नोटिफिकेशन में बताया गया है कि प्रोविजनल आंसर की को दी गई चुनौतियां सही पाए जाने के बाद करीब 59 सवालों के जवाब बदल दिए गए हैं। अब इनके आधार पर फाइनल आंसर की जारी की गई है। इसके आधार पर ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
UP Police SI Result Final Answer Key 2021 Out Steps to download UP Police SI Result 2022
यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2021 रिजल्ट आंसर की - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (UP Police SI) भर्ती की अंतिम उत्तर कुंजी यानी फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दी है। अंतिम उत्तर कुंजी गुरुवार, 14 अप्रैल, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार 9534 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे उत्तर कुंजी देखने और डाउनलोड करने के लिए यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

UP Police SI Result एक-दो दिन में जारी किया जा सकता है परिणाम 

फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब यूपीपीआरपीबी की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया जाना बाकी है। फाइनल आंसर की नोटिफिकेशन में बताया गया है कि प्रोविजनल आंसर की को दी गई चुनौतियां सही पाए जाने के बाद करीब 59 सवालों के जवाब बदल दिए गए हैं। अब इनके आधार पर फाइनल आंसर की जारी की गई है। इसके आधार पर ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट संभवतया एक-दो दिन में जारी किया जा सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Police SI भर्ती के 9534 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 12 नवंबर से दो दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश राज्य के 13 क्षेत्रों में स्थापित 92 परीक्षा केंद्रों पर तीन चरणों में आयोजित की गई थी। यूपी पुलिस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 9,534 रिक्त पदों को भरना है, जिनमें से 9072 सब इंस्पेक्टर के पद के लिए हैं, 23 फायर ऑफिसर-2 के लिए और 484 प्लाटून कमांडर के लिए हैं। अप्रैल से जून 2021 के दौरान भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

 

विज्ञापन

UP Police SI Result फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के चरण

  1. परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई चरणबद्ध प्रक्रिया से गुजरना होगा।
  2. यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉग ऑन करें।
  3. होम पेज पर हाईलाइट की गई फाइनल आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  5. इसको ध्यान से देखें और इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट प्राप्त करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed