फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police SI Recruitment 2021post wise selection safalta

UP Police Recruitment 2021: नौ हजार पदों की भर्ती के लिए परीक्षा हुई है एक तो किसे कैसे मिलेगी प्लाटून कमांडर, फायर ऑफिसर और SI की पोस्ट, जानिए यहां

Sat, 11 Dec 2021 11:42 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 11 Dec 2021 11:42 AM IST
सार

यूपी SI की लिखित परीक्षा दो दिसंबर को खत्म हो चुकी है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने हाल ही में परीक्षा की आन्सर-की जल्द से जल्द जारी करने की जानकारी दी है।
 

विज्ञापन
UP Police SI Recruitment 2021post wise selection safalta
UP Police 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 9,534 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दो दिसंबर को खत्म हो चुकी है। ये परीक्षा तीन चरणों में कराई गई थी। भर्ती बोर्ड के जरिए जल्द ही सभी पालियों के प्रश्नपत्रों की आन्सर-की वेबसाइट पर अपलोड की जा सकती है। इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हाल ही में यूपीपीआरपीबी ने इस संबंध में एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया था जिसके मुताबिक प्रत्येक पाली के प्रश्नपत्रों की उत्तर कुंजी शीघ्र ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके बाद अगर किसी अभ्यर्थी को प्रश्नपत्र में पूछे गए किसी भी सवाल को लेकर कोई आपत्ति होती है तो उसे अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। इस भर्ती में कुल 9,534 पद शामिल हैं जिसमें 9,027 पद सब-इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस (SI), 484 पद प्लाटून कमांडर और 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के हैं। इन सभी पदों के लिए एक ही एग्जाम कराया गया है। ऐसे में कई उम्मीदवारों के मन में यह सवाल भी है कि आखिर किन अभ्यर्थियों का चयन सब-इंस्पेक्टर पद के लिए होगा और किसे प्लाटून कमांडर या अन्य पोस्ट के लिए पात्र माना जाएगा। इसी संशय को दूर करने के लिए इस आर्टिकल में विस्तार से पूरी जानकारी साझा की गई है। इसके अलावा इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। साथ ही सरकारी नौकरी के लिए कराई जाने वाली परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स बैच FREE Current Affairs - Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कैसे तय होगा कौन बनेगा दारोगा 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 9,534 पदों के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती में केवल 9,027 पद ही सब-इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के हैं। केवल इन्हीं पदों पर पुरुषों के साथ महिला अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया गया है जबकि शेष अन्य पदों पर केवल पुरुष उम्मीदवार ही शामिल होंगे। इसके अलावा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर चयन अभ्यर्थी की लिखित परीक्षा में नार्मलाइजेशन के बाद मिलने वाले अंकों व आवेदन पत्र भरते समय फॉर्म में चुनी गई वरीयता श्रेणी के क्रम के आधार पर किया जाएगा।   

विज्ञापन

लिखित परीक्षा के बाद अभी कितने चरण हैं बाकी  

यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या लिखित परीक्षा में लागू होगी नेगेटिव मार्किंग?  

यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा। बता दें कि दरोगा भर्ती की इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।  


कितना रहा था पिछली भर्ती में कटऑफ 

ऐसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री में  पक्की तैयारी : 

अगर आप SSC GD, UPSI, NDA & NA, UP लेखपाल या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उसे मजूबत बनाना चाहते है तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। जहां एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आप इन कोर्सेस से जुडने के लिए सफलता ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही डेली, वीकली और मंथली करेंट अफेयर्स की भी बिल्कुल निशुल्क तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed