फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI Exam Dates 2021: UPPBPB released admit card and changed exam dates

UP Police SI Exam 2021: बोर्ड ने जारी किया संशोधित शेड्यूल, अब इस तारीख को होगी परीक्षा

Wed, 10 Nov 2021 11:37 AM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 10 Nov 2021 11:37 AM IST
सार

UP Police SI Exam 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीआरपीबी ) ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की तिथियों में बदलाव किए हैं। यदि आपने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो नीचे दिए गए संशोधित शेड्यूल देखिए।

विज्ञापन
UP Police SI Exam Dates 2021: UPPBPB released admit card and changed exam dates
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीआरपीबी ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के संशोधित शेड्यूल जारी किया है। इसके दूसरे चरण की परीक्षा की तिथि में बदलाव किए गए हैं। पहले तीनों चरण की परीक्षा 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित होने वाली थी। जिसमें पहले चरण की परीक्षा 12 से 17 नवंबर, दूसरे चरण की परीक्षा 19 से 24 नवंबर और तीसरे चरण की परीक्षा 27 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच निर्धारित की गई थी। हालांकि संशोधित शेड्यूल के मुताबिक दूसरे चरण परी परीक्षा 20 से 25 नवंबर के बीच होगी। वहीं पहले और तीसरे चरण की परीक्षा पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक ही आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी), लखनऊ ने 12 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच उप-निरीक्षकों, प्लाटून कमांडरों, अग्निशमन अधिकारियों की परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए आवंटित तिथि और शहर का विवरण जारी किया है। यूपीपीआरपीबी एसआई परीक्षा की तारीख, शहर का विवरण ऐसे कर सकते हैं चेक:-

  • यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • चरणवार आवंटित परीक्षा शहर, तिथि विवरण पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ फाइलों को डाउनलोड करें।
  • अपना आवेदन नंबर जांचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भर्ती अभियान फरवरी 2021 में घोषित किया गया था। यूपी पुलिस एआई भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 9,534 रिक्त पदों को भरा जाएगा। तकनीकी समस्याओं के मामले में, यदि किसी केंद्र में परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकती है, तो परीक्षा फिर से निर्धारित की जाएगी और 3 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यूपीपीआरपीबी ने कहा है कि परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले परीक्षा केंद्र और प्रवेश पत्र का सटीक विवरण उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा। परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक चरण छह दिनों की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed