फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI Exam 2026: Shift 1 Question Paper Goes Viral on Social Media, Board Calls It Fake

UP Police: यूपी पुलिस SI शिफ्ट-1 का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल, क्या है इसकी सच्चाई? बोर्ड ने दिया जवाब

Sat, 14 Mar 2026 12:15 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 14 Mar 2026 12:15 PM IST
सार

UP Police SI Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2026 के बीच सोशल मीडिया पर शिफ्ट-1 का प्रश्नपत्र वायरल होने की चर्चा तेज हो गई है। कई प्लेटफॉर्म पर इसे परीक्षा का असली पेपर बताया जा रहा है, जिससे अभ्यर्थियों के बीच भी तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। ऐसे में उम्मीदवार यह जानना चाह रहे हैं कि वायरल हो रहे प्रश्नपत्र की सच्चाई क्या है और इस पर बोर्ड का क्या कहना है।

विज्ञापन
UP Police SI Exam 2026: Shift 1 Question Paper Goes Viral on Social Media, Board Calls It Fake
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP Police Recruitment Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित  यूपी पुलिस एसआई परीक्षा भर्ती परीक्षा 2026 की पहली पाली के प्रश्नपत्र के कथित लीक होने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। इस बीच बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जो प्रश्नपत्र वायरल हो रहा है, वह पूरी तरह फर्जी है।

विज्ञापन


बता दें कि UP Police SI परीक्षा आज दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
विज्ञापन

 

15 तक चलेगी परीक्षा

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 और 15 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनें

पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश भर में शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 04220 लखनऊ–वाराणसी परीक्षा स्पेशल 14 और 15 तारीख को लखनऊ से शाम 6:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बाराबंकी, अयोध्या, शाहगंज और जौनपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 04222 लखनऊ-प्रयागराज संगम परीक्षा स्पेशल शाम 5:45 बजे लखनऊ से रवाना होगी। यह ट्रेन बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली और प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed