UP Police SI Exam 2021, Safalta Talk: जानें UP (SI) भर्ती परीक्षा को पास करने की पूरी रणनीति, सफलता टॉक में बताने आ रहे हैं सब-इंस्पेक्टर पुनीत
पुनीत मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं और वर्तमान में यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। बता दें कि पुनीत ने हिस्ट्री में गोल्ड मेडल हासिल किया था। पढ़ाई के दौरान उन्होंने जयपुर, कानपुर, व दिल्ली समेत कई शहरों में टीचिंग भी की और आखिर साल 2017 में यूपी पुलिस में अपनी सफलता का परचम लहरा दिया था।
विस्तार
यदि आप भी यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक बनने की चाहत रखते हैं और UPSI परीक्षा को पास कर स्वयं के यूपी में दरोगा बनने का सपना पूरा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको safalat.com के इस खास शो सफलता टॉक को जरूर जॉइन करना चाहिए। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी समेत कुल 9534 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकली गई है। जल्द ही यह भर्ती पूरी भी करा ली जाएगी। इसके लिए बोर्ड (UPPRPB) ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जल्द ही लिखित परीक्षा के लिए भी बुलाया जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को इस परीक्षा को कैसे पास करना है, परीक्षा के लिए किस रणनीति से तैयारी करनी होगी। इन्हीं सब बातों के लिए safalta.com ने अपने शो में यूपी पुलिस में सब-इन्स्पेक्टर पद पर तैनात पुनीत कुमार को आमंत्रित किया है, जहां वह UPSI की परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को किस तरह की रणनीति बनानी चाहिए,जैसे सवालों पर बात करेंगे।
जानें कौन हैं सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार
पुनीत मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं और वर्तमान में यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। बता दें कि पुनीत ने 12वीं तक की प्रारंभिक शिक्षा बमोती, खैर जिला अलीगढ़ में रहकर एक सरकारी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ से ही ग्रैजुएशन और पोस्ट-ग्रैजुएशन की डिग्री भी हासिल की। जिसके लिए उन्हें हिस्ट्री में गोल्ड मेडल भी मिला था। पढ़ाई के दौरान उन्होंने जयपुर, कानपुर, व दिल्ली समेत कई शहरों में टीचिंग भी की और आखिर साल 2017 में यूपी पुलिस में अपनी सफलता का परचम लहरा दिया था।
कब और कैसे करें सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार से बात
अगर आप भी UPSI की परीक्षा को एक ही बार में क्रैक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सफलता टॉक के इस खास सेशन से जरूर जुड़ना चाहिए। इससे जुड़ने के लिए केवल आपको safalat.com के यूट्यूब चैनल को जॉइन करना होगा या फ़ेसबुक पेज को फालो करना होगा।
इसके अलावा 23 अप्रैल को शाम 3 बजे अभ्यर्थी सीधे इस लिंक http://bit.ly/safalta-talk-puneet-kumar पर क्लिक करके भी अपने इस खास प्रोग्राम का हिस्सा बनकर (SI) भर्ती परीक्षा से जुड़े को सवालों सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार से पूछ सकते हैं।