फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police (SI) Exam 2021: Know how you can identify the ranking of police personnel by looking at the uniform, there is a big difference even if they look the same-safalta

UP Police (SI) Exam 2021: जानिए कैसे वर्दी देखकर पहचान सकते हैं पुलिस के जवानों की रैंकिंग, एक जैसी दिखने पर भी होता है बड़ा अंतर

Sat, 10 Jul 2021 05:41 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 10 Jul 2021 05:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के जरिए यूपी में दरोगा भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। ऐसे में अब अनुमान है कि जल्द ही इसके लिए परीक्षा का ऐलान हो सकता है।

विज्ञापन
UP Police (SI) Exam 2021: Know how you can identify the ranking of police personnel by looking at the uniform, there is a big difference even if they look the same-safalta
उत्तर प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आप भी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में शामिल होना चाहते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं तो आपको इस बात की जानकारी होना बेहद जरूरी है कि जिस पद के लिए आप आवेदन कर रहे हैं उसमें चयनित होने के बाद आपको किस तरह की वर्दी मिलने वाली है और उस वर्दी में कितने स्टार और किनते बैज आपको दिए जाएंगे यानी कि यदि आप यूपी पुलिस में SI बनने की खवाहिश रखते हैं तो इस पोस्ट में सिलेक्शन मिलने के बाद आपकी वर्दी में कितने स्टार लगाए जाएंगे। इसके अलावा यदि अभ्यर्थियों का चयन UP Police-ASI के लिए हो जाता है तब उन्हें कितने स्टार और किस तरह की वर्दी दी जाएगी। आज हम आपके साथ ऐसी ही तमाम जानकारी साझा करने जा रहे हैं जिसमें आपको पुलिस के सिपाही से लेकर DSP रैंक तक मिलने वाली यूनिफॉर्म और उसकी खूबियों की जानकारी देंगे। लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि हाल ही में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा यूपी-एसआई के पदों पर होने वाली भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है अब जल्द ही इसकी लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान होने वाला है। ऐसे में उन्हें अब अपने एग्जाम की पक्की तैयारी आज ही Safalta-app के जरिए शुरू कर देनी चाहिए। 

विज्ञापन


पुलिस कांस्टेबल – पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल एक शुरुआती पद होता है। इसमें कॉन्स्टेबल को सादी यूनिफार्म दी जाती है जिसमें कोई बैज या स्टार नहीं होते क्योंकि ये पुलिस विभाग में सबसे कम रैंकिंग वाला पद होता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इससे वो पद महत्वहीन हो जाता है। बल्कि एक कॉन्स्टेबल को भी अपने सीनियर अफसरों की तरह ही पूरी जिम्मेदारी निभानी होती है।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल – कांस्टेबल में सबसे बड़ा पद हेड कॉन्स्टेबल का होता है जिसमें इनकी वर्दी पर काले रंग की पट्टी पर पीले रंग की दो पट्टी लगी होती है। हालांकि कई राज्यों की पुलिस की वर्दी में थोड़ी भिन्नता होती है। कई जगह लाल रंग की चौड़ी पट्टी पर तीन काली पट्टी लगी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर पुलिस कॉन्स्टेबल – पुलिस कॉन्स्टेबल से ऊपर का पद होता है सीनियर पुलिस कॉन्स्टेबल। इनके बैज की जगह पर काले रंग की पट्टी होती है जिसके ऊपर से पीले रंग की भी पट्टी होती है लेकिन कुछ राज्यों में बैज पर लाल रंग की पट्टियां रहती है।

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर-हेड कॉन्स्टेबल के बाद एएसआई की रैंक आती है। इनकी वर्दी पर एक लाल और नीली पट्टी के साथ एक स्टार भी लगा होता है।

सब इंस्पेक्टर – ASI के बाद सब इंस्पेक्टर की रैंक आती है जिन्हें हम एसआई भी कहते है। इनकी वर्दी पर लाल और नीली रंग की पट्टी लगी होती है जिसमें 2 स्टार लगे होते हैं।

इंस्पेक्टर – इसके बाद होता है इंस्पेक्टर जो थाने का इंचार्ज होता है। पूरा थाना इंस्पेक्टर के अधीन होता है। जो थाने में सबसे ऊँचा पद होता है। इनकी वर्दी पर एक लाल और नीली स्ट्रिप होती है जिस पर तीन स्टार लगे होते हैं।

डिप्टी सुपरिंडेंटेंट ऑफ़ पुलिस - इन्हे हम डीएसपी के नाम से भी जानते हैं। इंस्पेक्टर के बाद डिप्टी सुपरिंडेंटेंट ऑफ़ पुलिस की रैंक आती है। इनकी वर्दी पर एक लाल और खाकी रंग का बैज होता है जिस पर कोई भी कोई भी स्ट्रिप नहीं होती है बैज पर तीन स्टार लगे होते है।

एडिशनल सुपरिंडेंटेंट ऑफ़ पुलिस – डीएसपी के ऊपर एडिशनल सुपरिंडेंटेंट ऑफ़ पुलिस की रैंक आती है जिन्हे एडिशनल डिप्टी कमिश्नर भी बोलते हैं। एएसपी की वर्दी पर सिर्फ अशोक का स्तम्भ होता है।

सुपरिंडेंटेंट ऑफ़ पुलिस - सुपरिंडेंटेंट ऑफ़ पुलिस ASP से ऊपर रैंक करते हैं। जो डीसीपी, एसपी के नाम से भी जाने जाते हैं। इनकी वर्दी पर अशोक का स्तम्भ और और एक स्टार लगा होता है।

सीनियर सुपरिंडेंटेंट ऑफ़ पुलिस - SP से ऊँचा पद होता है सीनियर सुपरिंडेंटेंट ऑफ़ पुलिस का इन्हे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम से भी जाना जाता है। ये बड़े शहरों में तैनात होते है इनके अंतर्गत पूरा जिला आता है। इनकी वर्दी पर एक अशोक का स्तम्भ और 2 स्टार लगे होते हैं।

डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस – एसएसपी से ऊँचा पद डीआईजी का होता है। इन्हे पुलिस उपमहानिरक्षक भी कहते है। और साथ ही एडिशनल ऑफ़ पुलिस कमिश्नर भी कहा जाता है। इनके बैज पर आईपीएस IPS लिखा होता है और अशोक के स्तम्भ के साथ तीन स्टार भी रहते हैं।


इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस – डीआईजी से ऊँचा पद इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस आईजीपी का होता है। जिन्हे पुलिस महानिरक्षक के नाम से भी जाना जाता है। इनकी वर्दी पर एक तलवार और स्टार रहता है। और बैज में आईपीएस लिखा होता है।

कैसे करें UPSI की तैयारी 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के लिए 9,534 वैकेंसियों पर आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब अभ्यर्थी परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी यूपी पुलिस SI भर्ती के एग्जाम में शामिल हो रहे हैं और इस बचे हुए समय में बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो आप safalta के जरिए चलाए जा रहे स्पेशल एसआई बैच को ज्वॉइन कर लें। इस बैच में उम्मीदवारों को जहां 220 घंटे से भी ज्यादा समय की लाइव क्लासेस दी जा रही हैं, वहीं 100 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी नोट्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रतियोगी छात्रों को दिल्ली के एक्सपर्ट फैकल्टी के मार्गदर्शन में तैयारी करने का मौका भी दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed