UP Police SI Exam 2021: ऐसे डाउनलोड करें यूपी एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए जारी होने वाले एडमिट कार्ड, इन बातों पर बरतनी होगी सावधानी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के द्वारा 9,534 पदों पर निकाली जाने वाली यूपी-SI भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर तक 3 अलग-अलग चरणों की तीन पालियों में सम्पन्न कराई जाएगी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप-निरीक्षक, नागरिक पुलिस के 9,027, प्लाटून कमांडर पी.ए.सी. के 484 तथा अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 समेत कुल 9,534 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो चुका है। परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हो रही है जो दो दिसंबर तक चलेग। अनुमान है कि उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र नौ नवंबर 2021 तक जारी कर दिए जाएंगे। पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन लिखित परीक्षा हेतु संबंधित अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पंजीकरण पोर्टल पर तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। ऐसे में 12 से 17 नवंबर 2021 को पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड नौ नवंबर 2021 तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है। प्रवेश पत्र से जुड़ी अन्य आधिकारिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि यूपी एसआई एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इस बचे हुए समय में अपने एग्जाम की तैयारी को और भी पक्का बनाना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम के इस FREE UP Police SI Course- Join Now कोर्स की मदद ले सकते हैं। इस निशुल्क कोर्स को दिए गए लिंक पर क्लिक कर बहुत ही आसानी से ज्वॉइन किया जा सकता है।
कैसे डाउनलोड करेंगे एडमिट कार्ड
पात्र उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र से जुड़ी जानकारी उनके रजिस्टर्ड ई-मेल आई.डी व मोबाइल नंबर पर एग्जाम से 3 दिन पहले दे दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड’ वाले एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
जहां यूपीएसआई भर्ती का रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, व संबंधित अन्य मांगी गई जानकारी को पूर्णरूप से दर्ज करना होगा।
विंडो में मांगी जाने वाली समस्त जानकारियों को जांच कर भरने के पश्चात कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
संबंधित डिटेल को सबमिट करने के बाद अभ्यर्थी को अपना एडमिट कार्ड मिल जाएगा, जिसे उम्मीदवार आसानी से प्रिन्ट कर सकते हैं। साथ ही पीडीएफ में सुरक्षित भी कर सकते हैं।
इस बारे में और अधिक स्पष्ट जानकारी के लिए एडमिट प्रक्रिया के शुरु किए जाने का इंतजार करना होगा।
किन बातों की रखनी होगी सावधानी
परीक्षा केंद्र में जाने से पहले एडमिट की साफ और स्पष्ट कॉपी को रंगीन या ब्लैकएण्ड व्हाइट प्रिन्ट कर लें। प्रवेश पत्र पर किसी भी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता होने की दशा में अभ्यर्थी एग्जाम डेट से यूपीपीआरपीबी हेल्प डेस्क से संपर्क कर लें। ताकि परीक्षा के दिन किसी चुनौती का सामना न करना पड़े। एग्जाम सेंटर्स में 2 रंगीन फोटो अवश्य लेकर जाए। साथ ही पहचान युक्त मूल आई.डी या आधारकार्ड का ई-प्रिन्ट ले जाना न भूलें।
फ्री मॉक टेस्ट के लिए डाउनलोड करें सफलता ऐप
अगर आप भी अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे छात्र सफलता के इस फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्तNDA & NA, यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।