फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI Daroga Bharti 2021 last date 15th June now apply for upprpb 9534 vacancies

यूपी पुलिस भर्ती : दारोगा और एसआई के 9534 पदों पर आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन शेष

Sun, 13 Jun 2021 06:03 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 13 Jun 2021 06:03 PM IST
सार

UP Police Recruitment 2021 SI Daroga  की अधिसूचना के अनुसार पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमाण्डर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन के लिए 15 जून अंतिम तिथि है। 

विज्ञापन
UP Police SI Daroga Bharti 2021 last date 15th June now apply for upprpb 9534 vacancies
UP Police SI Recruitment 2021 - फोटो : Self

विस्तार

यूपीपीआरपीबी यानी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के 9534 पदों पर भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि अब नजदीक आ चुकी  है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे 15 जून, 2021 तक अपने आवेदन संबंधी प्रक्रिया को पूरा कर लें। 

विज्ञापन


यूपीपीआरपीबी द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमाण्डर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी। किंतु, देश में कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर पहले 30 मई और दूसरी बार 15 जून, 2021 तक की मोहलत दी गई है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 25 फरवरी, 2021 को जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, वेतनमान -पे बैंड-9300-34800 व ग्रेड पे -4200 के क्रमश: 9027, 484 एवं 23 अर्थात कुल-9534 रिक्त पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें पुरुष अधिकारियों के साथ ही महिला अधिकारियों के लिए भी पद हैं। हालांकि, महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर ही रिक्तियां हैं। 

उपरोक्त पदों के लिए भर्ती आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 01 अप्रैल, 2021 थी। जबकि आवदेन प्रक्रिया 15 जून, 2021 को रात्रि 12 बजे समाप्त होगी। आवेदन शुल्क और फॉर्म सबमिट भी इसी समय सीमा में करना होगा। इस भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 400 रुपये का भुगतान करना होगा। 

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों का विवरण

श्रेणी संख्या
अनारक्षित 3613
ईडब्ल्यूएस 902
अन्य पिछड़ा वर्ग 2437
अनुसूचित जाति 1895
अनुसूचित जनजाति 180
कुल 9027 


प्लाटून कमांडर, पीएसी के पदों का विवरण

 

श्रेणी संख्या
अनारक्षित 194
ईडब्ल्यूएस 48
अन्य पिछड़ा वर्ग 131
अनुसूचित जाति 101
अनुसूचित जनजाति 10
कुल 484


अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों का विवरण

श्रेणी संख्या
अनारक्षित 10
ईडब्ल्यूएस 2
अन्य पिछड़ा वर्ग 6
अनुसूचित जाति 5
अनुसूचित जनजाति 0
कुल 23


योग्यता एवं पात्रता मानदंड  

नागरिक पुलिस में एसआई पद व प्लाटून कमांडर, पीएसी के लिए - किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। वहीं, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए साइंस विषय से स्नातक होना जरूरी है। वहीं, आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 21 वर्ष से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

यानी अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई, 1993 के पहले और 01 जुलाई, 2000 के पश्चात न हुआ हो। हालांकि, राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग को आयु सीमा में पांच-पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

यहां देखें पूरी भर्ती अधिसूचना
यहां क्लिक कर डाउनलोड करें भर्ती अधिसूचना का पूरा नोटिफिकेशन : UP Police Recruitment Notification 2021
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed