फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI ASI Answer Key 2021 will release on 17 december for Police si asi posts at uppbpb.gov.in

UP Police Answer Key 2021: आज जारी होगी यूपी पुलिस भर्ती की आंसर की, यहां जानिए डाउनलोड का आसान तरीका

Fri, 17 Dec 2021 10:29 AM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाल
जॉब डेस्क, अमर उजाल Published by: राहुल मानव Updated Fri, 17 Dec 2021 10:29 AM IST
सार

यूपीपीबीपीबी एसआई, एएसआई के कुल 1,329 पदों की सीधी भर्ती की आंसर की शुक्रवार,17 दिसंबर, 2021 को जारी करेगा। उम्मीदवारों को अपनी आपत्तियों को ऑनलाइन दर्ज करने के लिए 23 दिसंबर तक का समय मिलेगा। आंसर की डाउनलोड करने का आसान तरीका यहां बताया गया है।
 

विज्ञापन
UP Police SI ASI Answer Key 2021 will release on 17 december for Police si asi posts at uppbpb.gov.in
UP Police Answer Key 2021 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) गोपनीय, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) क्लर्क एवं एएसआई (लेखा) की सीधी भर्ती-2020 की उत्तर कुंजी से जुड़ा अहम नोटिस जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के 04 और 05 दिसंबर, 2021 के दौरान परीक्षा आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें। 
विज्ञापन


यूपी पुलिस भर्ती व प्रमोशन बोर्ड ने विभिन्न 1,329 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया, अब इसकी आंसर की शुक्रवार, 17 दिसंबर, 2021 को जारी की जाएंगी। एएसआई क्लर्क की 600 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं। वहीं एएसआई अकाउंट्स के लिए 358 पदों पर भर्ती होगी। एसआई गोपनीय के लिए 290 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देख सकेंगे आंसर की और अधिसूचना

यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी आंसर की जारी होने संबंधी अधिसूचना को देख सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), मेडिकल टेस्ट के तहत चयन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। उम्मीदवारों के दस्तावेजों को भी बोर्ड सत्यापित करेगा।

उम्मीदवार 23 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां 

बोर्ड ने उम्मीदवारों को परीक्षा की उत्तर कुंजी के लिए अपनी आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए 23 दिसंबर, 2021 रात 9 बजे तक का समय दिया है। जारी की गई उत्तर कुंजी पर सवाल उठाने के लिए अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों को तैयार रखें। उम्मीदवार,आंसर की में दिए गए जवाबों से संतुष्ट नहीं है, तो उन्हें अपनी आपत्ति को प्रमाणित करने के लिए बोर्ड से अपने दस्तावेजों को सत्यापित करवाना होगा। अभ्यर्थियों को किसी प्रश्न और उसके उत्तर विकल्प या उत्तर कुंजी के संबंध में कोई गलती पता चलती है तो वे अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर उपलब्ध लिंक पर अपना पंजीकरण करें।    

यूपी पुलिस भर्ती आंसर की 2021 को ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी जानकारियों के साथ लॉग इन करें।
  • उत्तर कुंजी को चेक करें।
  • अब उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed