{"_id":"61bc77c0cd2f24437821579f","slug":"up-police-si-asi-answer-key-2021-uttar-pradesh-police-recruitment-and-promotion-board-released-the-answer-key-for-the-recruitment-up-police-si-asi-exam-2021-know-how-to-download-it-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police SI ASI Answer Key 2021: यूपीपीआरपीबी ने जारी की एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे चेक करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police SI ASI Answer Key 2021: यूपीपीआरपीबी ने जारी की एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे चेक करें
Fri, 17 Dec 2021 05:13 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 17 Dec 2021 05:13 PM IST
सार
UP Police SI ASI Answer Key 2021: जो भी उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी द्वारा आयोजित की गई एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
UP Police SI ASI Answer Key 2021
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इस उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी द्वारा आयोजित की गई इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह उत्तर कुंजी को यूपीपीआपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि वह उत्तर कुंजी को 23 दिसंबर 2021 तक ही चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
जो भी उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी द्वारा आयोजित की गई एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति को 23 दिसंबर 2021 को रात 9 बजे तक दर्ज करा सकेंगे। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का केवल एक ही मौका दिया जाएगा। आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
क्या होगा अगला चरण?
यूपीपीआरपीबी द्वारा आयोजित की गई एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तवेजों के सत्यापन और शारीरिक परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की टाइपिंग और आशुलिप परीक्षा ली जाएगी। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके आधार पर उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे UP Police SI, ASI Answer key 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. आप एक नए पेज पर चले जाएंगे, यहां अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करें।
4. जानकारी दर्ज कर के सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर परीक्षा की उत्तर कुंजी आ जाएगी।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और उत्तर का मिलान करें।
7. किसी भी सवाल पर आपत्ति होने पर आपत्ति दर्ज कराएं।