फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI/ASI 2020 PST Admit Card Released at uppbpb.gov.in Know How to Download Hall Ticket

UP Police SI/ASI PST Admit Card: यूपी पुलिस एसआई, एएसआई भर्ती पीएसटी के एडमिट कार्ड जारी, परीक्षण 20 मई से होंगे

Wed, 18 May 2022 08:44 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 18 May 2022 08:44 PM IST
सार

UP Police SI/ASI 2020 PST Admit Card Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर से UP Police SI/ ASI भर्ती चयन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। एसआई और एएसआई के लिए पीएसटी राउंड और डीवी राउंड 20, 21 और 23 मई को आयोजित होने वाले हैं।

विज्ञापन
UP Police SI/ASI 2020 PST Admit Card Released at uppbpb.gov.in Know How to Download Hall Ticket
UP Police SI/ASI 2020 PST Admit Card Out - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Police SI/ASI PST Admit Card Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से एसआई (SI)/ एएसआई (ASI) के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। योग्य उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूपी पुलिस एसआई और एएसआई के लिए पीएसटी राउंड और डीवी राउंड 20, 21 और 23 मई को आयोजित होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर से फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट यानी PST और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन यानी DV राउंड के लिए कुल 4,436 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें :  UP Police SI PET Admit Card: यूपी पुलिस एसआई पीईटी फेज-2 के प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई - एएसआई के 1329 पदों पर होनी है भर्ती

इससे पहले, यूपी पुलिस विभाग की ओर से फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन राउंड का आयोजन 19 अप्रैल से किया जाना था। यूपीपीआरपीबी के एसआई (SI)/ एएसआई (ASI) भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1,329 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 624+20 रिक्तियां सहायक पुलिस उप-निरीक्षक क्लर्क (SI Clerk) पदों के लिए, 358 सहायक पुलिस उप-निरीक्षक लेखा (ASI Accounts) के लिए और पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय (SI Confidential) की 295+32 रिक्तियों पर नियुक्तियों के लिए है। 

UP Police SI/ASI भर्ती की चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर से UP Police SI/ ASI भर्ती चयन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), चिकित्सा परीक्षण (Medical Test) और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के आधार पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

UP Police SI/ASI PST Admit Card डाउनलोड करने का तरीका

  1. सबसे पहले उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। 
  2. होम पेज पर एसआई (SI)/ एएसआई (ASI) भर्ती एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अब अपने लॉगिन विवरण में एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड आदि सबमिट करें।
  4. अब अपना एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड आइकन पर क्लिक करें।
  5. डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड का भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed