{"_id":"61aa15beed026e7bde3b2e0e","slug":"up-police-si-answer-key-2021-upprpb-will-release-answer-key-for-uttar-pradesh-police-sub-inspector-recruitment-2021-on-official-website-know-how-to-download-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police SI Answer Key 2021: जल्द जारी की जाएगी यूपी एसआई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police SI Answer Key 2021: जल्द जारी की जाएगी यूपी एसआई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
Fri, 03 Dec 2021 06:34 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 03 Dec 2021 06:34 PM IST
सार
UP Police SI Answer Key 2021: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन
UP Police SI Answer Key 2021
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा जल्द ही सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी किया जा सकता है। यूपीपीआरपीबी द्वारा इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार यूपीपीआरपीबी द्वारा परीक्षा की प्रत्येक शिफ्ट के अनुसार उत्तर कुंजी को जारी किया जाएगा। यह उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन
2 दिसंबर को संपन्न हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को 2 दिसंबर 2021 को संपन्न कराया गया था। परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2021 से 17 नवंबर 2021, 20 नवंबर 2021 से 25 नवंबर 2021 और 27 नवंबर 2021 से लेकर 2 दिसंबर 2021 तक किया गया था। परीक्षा तीन पालियों में सुबह 9 बजे से 11 , दोपहर 12.30 बजे से लेकर 2.30 और शाम 4 बजे से लेकर 6 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 400 अंकों के 120 प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन
उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर होगी जारी
सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह उत्तर कुंजी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन
आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए जारी की गई उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका मिलेगा। अगर बोर्ड द्वारा जारी की गई उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को कोई भी आपत्ति है, तो उन्हें इसे दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी।
50 फीसदी अंक वाले उम्मीदवार होंगे सफल
सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में कुल अंकों सें 50 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को सफल माना जाएगा। जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें अगले चरण में होने वाली पीएसटी और पीएमटी परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा 9534 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को सिविल पुलिस, प्लाटून कमांडर, सब इंस्पेक्टर सशस्त्र पुलिस (पुरुष) और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिए गए उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर के उत्तर का मिलान करें।