UP Police SI Answer Key 2021: कब आने वाली है 9,534 पदों की लिखित परीक्षा की आन्सर-की, भर्ती बोर्ड ने साझा की ऑफिशियल जानकारी
यूपी-SI समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा 2 दिसंबर को खत्म हो चुकी है। पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही इस परीक्षा की आन्सर-की जल्द ही जारी करने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 9,534 पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा के अंतिम दिन अपनी वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती बोर्ड ने इस अधिसूचना में परीक्षा की आन्सर-की से जुड़ी जानकारी साझा की है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि पुरूषों एवं महिलाओं के लिए उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष) के पदों के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर को समाप्त होने के बाद प्रत्येक पाली के प्रश्नपत्रों की उत्तर कुंजी शीघ्र ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। आन्सर-की जारी होने के बाद अगर किसी अभ्यर्थी को उसके प्रश्नपत्र में पूछे गए सवालों को लेकर कोई आपत्ति होती है तो उसे भर्ती बोर्ड द्वारा अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देखना होगा। इसके अलावा अगर कोई अभ्यर्थी सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है तो वो सफलता डॉट कॉम के द्वारा चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स बैच FREE Current Affairs - Download Now में शामिल हो सकता है।
क्या लिखित परीक्षा में लागू होगी नेगेटिव मार्किंग?
इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर को खत्म हो चुकी है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को भी पास करना होगा। बता दें कि दारोगा भर्ती की इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
ऐसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसे मजबूत बनाने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली, वीकली और मंथली करेंट अफेयर्स की भी फ्री में तैयारी कर सकते हैं।