फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Recruitment 2022 UPPBPB will soon release recruitment notification for the posts of constable and fireman 

UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस में 26 हजार पदों पर भर्तियां जल्द, जानें कब आएगा नोटिफिकेशन?

Sun, 09 Jan 2022 05:58 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 09 Jan 2022 05:58 PM IST
सार

UP Police Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा इस भर्ती के माध्यम से यूपी पुलिस विभाग में कांस्टेबल और फायरमैन के कुल 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
UP Police Recruitment 2022 UPPBPB will soon release recruitment notification for the posts of constable and fireman 
UP Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

UP Police Recruitment 2022: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) जल्द ही कांस्टेबल और फायरमैन के पदों पर बड़ी भर्ती का आयोजन करने वाला है। भर्ती के लिए सभी जरूरी विभागीय प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। जल्द ही इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन की तारीखें जारी की जा सकती हैं।

विज्ञापन


UP Police Recruitment 2022: टेंडर के लिए आवेदन आमंत्रित
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर के परीक्षा के आयोजन के लिए कंपनियों और परीक्षा एजेंसियों से टेंडर मांगे हैं। टेंडर के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 27 जनवरी 2022 तक है। इस नोटिफिकेशन को UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट Uppbpb.gov.in पर जा कर देखा जा सकता है। टेंडर लेने वाली कंपनी ऑनलाइन आवेदन, प्रवेश पत्र, परीक्षा, परिणाम समेत अन्य सभी कार्य देखेगी।  
विज्ञापन


UP Police Recruitment 2022: 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा इस भर्ती के माध्यम से यूपी पुलिस विभाग में कांस्टेबल और फायरमैन के कुल 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें कांस्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पद शामिल हैं। खबरों के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन की तारीखें फरवरी के महीने में जारी की जा सकती है। इस भर्ती के लिए लगभग 20 लाख आवेदन आने की उम्मीद की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UP Police Recruitment 2022: कैसे देखें टेंडर का नोटिफिकेशन?

1. सबसे पहले UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे कांस्टेबल और फायरमैन भर्ती से जुड़े टेंडर के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर नोटिफिकेशन एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।

4. इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed