फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Recruitment 2022: UP Police again got job, did you get information-safalta

UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस फिर निकली नौकरी, क्या आपको जानकारी मिली

Mon, 24 Jan 2022 09:51 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 24 Jan 2022 09:51 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में असिस्टेंट ऑपरेटर, रेडियो कैडेर समेत 2,000 से ज्यादा पदों पर नौकरी निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2022 से शुरू हो चुकी है।
 

विज्ञापन
UP Police Recruitment 2022: UP Police again got job, did you get information-safalta
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर पुलिस पुलिस विभाग में इन दिनों नौकरियों की बहार आई हुई है। युवाओं के लिए हाल के कुछ समय में SI, ASI और कॉन्स्टेबल समेत कई पदों के लिए नौकरियां निकाली गई हैं और अब एक बार फिर से यूपी पुलिस में असिस्टेंट ऑपरेटर, रेडियो कैडेर समेत दो हजार से ज्यादा रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट प्रमोशन बोर्ड UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 28 फरवरी 2022 है। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी और प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता के फ्री Current Affairs- Download Now की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

कुल खाली पदों की संख्या- 2,430

  • असिस्टेंट ऑपरेटर- 1,374 पद
  • हेड या प्रिसिंपल ऑपरेटर- 936 पद
  • वर्कशॉप स्टाफ- 120 पद 

जरूरी शैक्षिक योग्यता

असिस्टेंट ऑपरेटर पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स और मैथ्स के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है। हेड या प्रिसिंपल ऑपरेटर के लिए उम्मीदवार का इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, आईटी या मैकेनिकल में तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जबकि वर्कशॉप स्टाफ के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल की  परीक्षा पास होना जरूरी है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल, सीएस, आईटी, रेडियो और टेलीविजन, इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड मैन्युफैक्चरिंग, रेफ्रिजरेशन, मैकेनिक इंस्ट्रूमेंट, मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स या सीओपीए में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

विज्ञापन

आयु सीमा

असिस्टेंट ऑपरेटर पोस्ट पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 22 वर्ष तक मांगी गई है। जबकि हेड ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ पोस्ट के लिए आयु सीमा कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तक ही होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए पोस्टवाइज पुलिस जॉब नोटिफिकेशन के डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन जारी होगा कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed