फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Recruitment 2022: Notification is expected to be issued in June, if you have to participate in it, then keep these certificates ready-safalta

UP Police Recruitment 2022 : जून में है नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद, इसमें लेना है हिस्सा तो इन सर्टिफिकेट्स को रखें तैयार

Fri, 06 May 2022 08:44 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 06 May 2022 08:44 AM IST
सार

 उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 25 हजार से भी अधिक पदों पर जल्द ही भर्ती निकल सकती है। इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जाना है।

विज्ञापन
UP Police Recruitment 2022: Notification is expected to be issued in June, if you have to participate in it, then keep these certificates ready-safalta
UP Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायरमैन के 172 पदों पर जल्द ही भर्ती निकाल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती का पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा किया जाना है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड इसमें 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने की अनुमति दे सकती है। राज्य में आखिरी बार कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती 2018 के आखिर में निकली थी, इसलिए इस भर्ती में काफी संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और तो इसके हिंदी सेक्शन की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप आज ही UP Police Constable FREE Ebooks- Download Now को सब्सक्राइब करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें
UP Constable सैलरी  
UP Constable सिलेबस
UP Constable एलिजिबिलिटी 

जून में है नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद :

इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में UPPBPB ने अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर जरूर सामने आ रही है कि UPPBPB इस भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी का चयन होने के बाद जून 2022 तक इसका नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। UPPBPB परीक्षा एजेंसी का चयन होते ही इस भर्ती के संबंध में अपडेट अभ्यर्थियों के साथ साझा करेगी। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

किन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत :

राज्य में आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को आवेदन के समय आयु तथा शैक्षणिक योग्यता के लिए 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट्स और आरक्षण तथा उम्र सीमा में छूट का लाभ उठाने के लिए जाती प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ सकती है। जबकि, डाक्यूमेंट्स वेरफिकेशन के समय अभ्यर्थियों से 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, फोटो युक्त आईडी प्रूफ, निवास स्थान प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए), होम गार्ड सेवा प्रमाण पत्र (लागू होने पर), स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित (लागू होने पर), भूत पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (लागू होने पर) जैसे प्रमाण पत्र मांगे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉन्स्टेबल परीक्षा ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed