फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Recruitment 2022: In how many shifts in the previous recruitment, the written examination was conducted-safalta

UP Police Recruitment 2022: पिछली भर्ती में कितने शिफ्ट में हुआ था लिखित परीक्षा का आयोजन और क्या था कट ऑफ का गणित, जानें यहाँ

Sat, 26 Feb 2022 12:39 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 26 Feb 2022 12:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
UP Police Recruitment 2022: In how many shifts in the previous recruitment, the written examination was conducted-safalta
up police - फोटो : @ghaziabadpolice

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती निकलने की घोषणा के बाद से राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी काफी उत्सुक हैं और इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के नोटिफिकेशन के लिए अभ्यर्थियों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। दरअसल इस भर्ती प्रक्रिया के आयोजन के लिए अभी एग्जाम एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि आचार संहिता खत्म होने के बाद ही इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस भर्ती के जरिये राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police EBooks PDF - Download Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितने शिफ्ट में हुआ था लिखित परीक्षा का आयोजन :

राज्य में पिछली बार कॉन्स्टेबल की भर्ती 2018 में आयोजित की गई थी और इसके जरिए कांस्टेबलों के 49,568 रिक्त पदों को भरा गया था। UPPBPB द्वारा आयोजित की गई इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 और 28 जनवरी 2019 को हुई थी। बोर्ड ने इस परीक्षा का आयोजन 27 जनवरी को 2 शिफ्ट्स में तथा 28 जनवरी को भी 2 शिफ्ट्स में किया था। 

विज्ञापन

क्या था कट ऑफ का गणित :

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के 49,568 पदों पर भर्ती के लिए 300 अंको की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में अनारक्षित श्रेणी के लिए कट ऑफ 185.3465 मार्क्स, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कट ऑफ 172.3272 मार्क्स, अनुसूचित जाति के लिए कट ऑफ 145.3909 मार्क्स तथा अनुसूचित जनजाति के लिए कट ऑफ 114.1932 मार्क्स था

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था लिखित परीक्षा का पैटर्न :

राज्य में आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों से 300 अंक के 100 प्रश्न पूछे गए थे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरूचि बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता जैसे विषयों से प्रश्न पूछे गए थे। साथ ही इसमें नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की गई थी।

पूरी हुई टेंडर भरने की प्रक्रिया, शुरू होगी कॉन्स्टेबल भर्ती

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed