UP Police Recruitment 2022 : क्या आपने कर दिया यूपी पुलिस की इस भर्ती में अप्लाई, दारोगा से भी अधिक मिलेगा वेतन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस रेडियो कैडर में हेड ऑपरेटर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा इन पदों पर 28 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस रेडियो कैडर में हेड ऑपरेटर क पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर जाकर 28 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 20 जनवरी से की जा चुकी है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, यूपी पुलिस में हेड ऑपरेटर के कुल 936 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 379 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 92 पद, ओबीसी 252 पद, एससी के लिए 195 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 18 पद निर्धारित हैं। इस भर्ती के बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर लें। इसके अलावा अगर आप किसी पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कर रहे हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स के लिए इन दिनों सफलता द्वारा UP Police Constable- Join Now कोर्स चलाया जा रहा है, जिसे उम्मीदवार केवल दिए गए लिंक की मदद से ज्वॉइन कर सकते हैं।
कैसे अलग है एसआई से वेतनमान
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 6 के तहत 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 9,534 पदों पर हाल ही में आयोजित की गई भर्ती में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे-बैन्ड-9300 से लेकर 34800 रु तक की सैलरी दी जाती है।
यह भी पढ़ें:
कांस्टेबल सिलेबस- पढ़ें
कांस्टेबल एलिजिबिलिटी: देखें
कांस्टेबल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें
योग्यता व आयुसीमा
हेड ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इलेक्ट्रॉनिक्स / टेलीकम्युनिकेशन / इलेक्ट्रिकल / कंप्यूटर साइंस / आईटी / मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही जनरल, ओबीसी और एससी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और महिला उम्मीदवारों की 152 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।