फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   up police recruitment 2021: upprpb exam for head constable si promotion will start from 27 december

UP Police Recruitment 2021: बोर्ड ने जारी की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख, यहां पढ़िए डिटेल्स

Thu, 09 Dec 2021 02:58 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 09 Dec 2021 02:58 PM IST
सार

UP Police Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने एसआई सशस्त्र बल-प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण की तारीख जारी कर दी है। यहां देखिए पूरा शेड्यूल...

विज्ञापन
up police recruitment 2021: upprpb exam for head constable si promotion will start from 27 december
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UP Police Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीबीपीबी) ने उपनिरीक्षक पुलिस (एसआई) सशस्त्र बल और प्लाटून कमांडर की शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) की तिथियां जारी कर दी हैं। दोनों पदों पर भर्ती के लिए पीईटी 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 तक आयोजित की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों को 35 मिनट में 3.2 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।

विज्ञापन

बोर्ड ने किया 1,608 अभ्यर्थियों का आवेदन अस्वीकार

अभ्यर्थी ध्यान दें कि हेड कांस्टेबल पीएसी से एसआई सशस्त्र बल और प्लाटून कमांडर पीएससी के पदों पर प्रोन्नति के लिए पीईटी आयोजित की जा रही है। पीईटी के लिए जारी की गई अधिसूचना के अनुसार प्रोन्नति के लिए 1,608 एसआई सशस्त्र बल और प्लाटून कमांडर को अनुचित मानते हुए उनका आवेदन अस्वीकार किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वह पीईटी के लिए यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in जारी की गई अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण जानकारी - 

पीईटी में शामिल होने के लिए नियुक्ति जनपद / वाहिनी / ईकाईवार सूची व प्रवेश पत्र को अपने संबंधित विभाग अध्यक्षों व कार्यालाध्यक्षों से प्राप्त किया जा सकता हैं। प्रवेश पत्रों को यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट  uppbpb.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। प्रवेश पत्रों को बोर्ड की वेबसाइट से भी डाउनलोड करने व नियत तिथि पर शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु उपस्थित होने का पूर्ण दायित्व अभ्यर्थियों का होगा। अर्ह अभ्यर्थी प्रवेश पत्र अपने कार्यालयाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत करके प्रवेश पत्र में लगे फोटोग्राफ को सत्यापित एवं प्रतिहस्ताक्षरित करायेगें।

विज्ञापन

यह है कोविड-19 प्रोटोकॉल

कामिकों को यह भी सूचित किया जाता है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने के पूर्व उनके द्वारा काविड के दोनों टीके लगवाया जाना अति आवश्यक है। यदि किसी कार्मिक द्वारा कोविड के दोनों टीके नहीं लगवाये गये हैं, तो शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने से पूर्व उनके द्वारा 72 घण्टे के भीतर आरटीपीसीआर निगेटिव की रिपोर्ट लाना आवश्यक होगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर यूपी पुलिस भर्ती 2021 अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed