UP Police Recruitment 2021: यूपी पुलिस की इस भर्ती की आखिरी तारीख इस दिन हो जाएगी खत्म, इतने चरणों को पार करने के बाद मिलेगी नौकरी
उत्तर प्रदेश में SI/ASI के 1329 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। UPPRPB इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य में SI और ASI के विभिन्न पदों को भरेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी करने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के पास यूपी SI/ASI भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। राज्य में SI और ASI के 1,329 पदों के लिए 22 जुलाई आवेदन की अंतिम तारीख है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए पहले अंतिम तारीख 15 जुलाई थी लेकिन अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए UPPRPB ने एक सप्ताह का समय और बढ़ा दिया। इच्छुक अभ्यर्थी 22 जुलाई तक UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अगर आप भी UP SI/ASI या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को और भी बेहतर बनाने के लिए आपको सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यार्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही साथ विभिन्न पदों पर जरूरत के अनुसार 30 WPM अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड या 25 WPM हिंदी टाइपिंग स्पीड और DOEACC या NIELIT में ओ लेवल सर्टिफिकेट चाहिए। अभ्यर्थी विभिन्न पदों के लिए जरुरी कंप्यूटर सर्टिफिकेट की जानकारी ऑफिशियल नोटफिकेशन के जरिए देख सकते हैं।
इतने चरणों मे आयोजित होगी भर्ती प्रक्रिया :
गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुलिस उप-निरीक्षक (गोपनीय) के 295 पद, पुलिस सहायक उप-निरीक्षक (लिपिक) के 624 पद, पुलिस सहायक उप-निरीक्षक (लेखा) के 358 पद, पुलिस उप-निरीक्षक (गोपनीय) के 32 पद और पुलिस सहायक उप-निरीक्षक (लिपिक) के 20 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।
कैसे करें तैयारी :
अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है तो अपने सपने को पूरा करने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्सेस ज्वॉइन कर लेने चाहिए। सफलता द्वारा चलाए जा रहे इन फ्री कोर्सेस में आपको यूपी SI, UPSSSC PET, SSC GD, SBI क्लर्क, AFCAT समेत कई तरह के प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी कई सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।