UP Police Free Bus Service: नहीं मिल रही बस, तो न हों परेशान; रेलवे ने चलाई हैं स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट
UP Police Free Bus Service: शासन ने यूपी पुलिस के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए फ्री बस की व्यवस्था की है। इसके बावजूद, यदि आपको असुविधा का सामना करना पड़ रहा है तो आप यहां बताए तरीके से अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
विस्तार
UP Police Constable Recruitment: सिपाही भर्ती पुनःपरीक्षा की शुरूआत 23 अगस्त से हो चुकी है। पहले दिन परीक्षा में अभ्यर्थियों की कुल उपस्थिति करीब 80 फीसदी रही। परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अब परीक्षा का आयोजन 24, 25, 30 और 31 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए शासन ने बसों में फ्री यात्रा की सुविधा भी दी है। हालांकि, इस भर्ती के दौरान बसों में भीड़ के कारण यात्रा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आपको भी ऐसी किसी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, तो आप अन्य विकल्पों का सहारा भी ले सकते हैं। फ्री बस यात्रा के अलावा शासन ने अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई हैं। रेलवे ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के मद्देनजर खास इंतजाम किया है।
कहां से चलेगी ट्रेन
रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों का विवरण निम्न प्रकार है:
- ट्रेन नंबर 01809 झांसी से बांदा और ट्रेन नंबर 01810 बांदा से झांसी 23, 24, 25,30 और 31 अगस्त को चलेगी।
- ट्रेन नंबर 01815 झांसी से मानिकपुर 23,24,25,30 और 31 अगस्त को चलेगी।
- ट्रेन नंबर 22441 चित्रकूट से कानपुर 23,24,25,30 और 31 अगस्त को चलेगी।
- ट्रेन नंबर 01813 झांसी से कानपुर और ट्रेन नंबर 01814 कानपुर से झांसी 23,24,25,30 और 31 अगस्त को चलेगी।
- ट्रेन नंबर 11802 प्रयागराज से झांसी 23,24,25,30 और 31 अगस्त को चलाई जाएगी।
ये भी हैं ट्रेनें
रेलवे ने बताया कि इन ट्रेनों के अलावा, 10 जनरल कैटेगरी के कोचों के साथ स्पेशल ट्रेन की दो रैक दोपहर और शाम को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मथुरा, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर, ललितपुर-कानपुर और महोबा–प्रयागराज स्टेशनों के बीच कई स्टेशनों पर ठहराव के साथ चलाई जाएगी।
रेल प्रशासन द्वारा #उत्तर_प्रदेश कांस्टेबल भर्ती हेतु अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से निम्नलिखित गाड़ियों के संचालन में निम्नानुसार परिवर्तन किया जा रहा है... pic.twitter.com/w65ku5X8F6
— North Central Railway (@CPRONCR) August 21, 2024
गौरतलब है कि बस में फ्री में यात्रा करने के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड की एक्स्ट्रा कॉपी रखनी होगी, जिसे यात्रा के दौरान बस परिचालक को सौंपनी होगी। इसलिए अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड की तीन कॉपी जरूर लेकर जाएं।