फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police for 28139 and Conductor Recruitment 2025 for 5000 posts in April; Check details here

UP: पुलिस के अलावा यूपी में एक और बड़ी भर्ती का एलान, 5000 पदों पर दी जाएगी नौकरी; इस महीने शुरू होंगे आवेदन

Fri, 04 Apr 2025 08:34 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 04 Apr 2025 08:34 PM IST
सार

UP Conductor Vacancy: अप्रैल महीना सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए काफी उम्मीद भरा है, क्योंकि इस महीने कई बड़ी भर्तियों की घोषणा की गई है। यूपी में पुलिस के बाद अब कंडक्टर के पदों पर भर्ती की भी घोषणा की गई है।
 

विज्ञापन
UP Police for 28139 and Conductor Recruitment 2025 for 5000 posts in April; Check details here
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

विस्तार

UP Conductor Bharti 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को यूपी सरकार ने अप्रैल में दो बड़ी भर्तियों का तोहफा दिया है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि अप्रैल में पुलिस बल में 28,138 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में 5000 परिचालकों की भी भर्ती की जाएगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत 08 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक विभिन्न शहरों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

5000 परिचालकों की भर्ती

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में परिचालक के रूप में की जाने वाली यह भर्ती महिला उम्मीदवारों के लिए है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 5000 महिला अभ्यर्थियों की संविदा परिचालक के रूप में भर्ती की जाएगी। गौरतलब है कि यह भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी।

गृह जनपद में ही होगी नियुक्ति

सरकार ने महिला अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए हैं कि उनका गृह जनपद के डिपो में ही नियुक्ति की जाएगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत 08 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक विभिन्न शहरों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। रोजगार मेले का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 08 अप्रैल: गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
  • 11 अप्रैल: मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
  • 15 अप्रैल: सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज
  • 17 अप्रैल: नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर


इच्छुक अभ्यर्थी परिवहन निगम की वेबसाइट upsrtc.com. पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।

इसके अलावा, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि अप्रैल में यूपी पुलिस में दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के कुल 28,138 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन

UP Police Bharti: अप्रैल में अंत में जारी होगी विज्ञप्ति

घोषणा के बाद ही यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपनी तैयारी शुरू कर दी। अप्रैल माह के अंत तक इन पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी, जिसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती के तहत दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के कुल 28,138 पदों को भरा जाएगा।

बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया हाल ही में संपन्न की है। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि पुलिस में जल्द 30 हजार भर्तियां और की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed