फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Constable Result and category wise Cutoff out at uppbpb.gov.in; Check here

UP Police Cut Off 2024: सामान्य, ओबीसी, एससी... जानें किस श्रेणी के लिए कितनी गई यूपी पुलिस भर्ती की कटऑफ

Thu, 21 Nov 2024 03:11 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 03:11 PM IST
सार

UP Police Cutoff: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। भर्ती बोर्ड ने सभी वर्गों के लिए कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। निर्धारित कटऑफ अंक या उससे अधिक हासिल करने वाले छात्रों को योग्य घोषित किया गया है।
 

विज्ञापन
UP Police Constable Result and category wise Cutoff out at uppbpb.gov.in; Check here
up police - फोटो : amar ujala

विस्तार

UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का बहुप्रतीक्षित परिणाम आखिरकार जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 34 लाख 60 हजार उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, लेकिन केवल 1 लाख 74 हजार 316 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। इन उम्मीदवारों को अब शारीरिक परीक्षा (Physical Test) के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

UP Police Constable Cutoff: वर्गवार कटऑफ अंक यहां देखें

परीक्षा में सफलता के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करने होते हैं। कट-ऑफ अंक अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। जनरल वर्ग के लिए कट-ऑफ 214.04644 रहा, जबकि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EWS) के लिए यह 187.31758 रहा। ओबीसी वर्ग के लिए कट-ऑफ 198.99599 था, वहीं अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवारों के लिए यह 178.04955 रहा। अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 146.73835 था। इसके अलावा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे के लिए कट-ऑफ 75.96059 और भूतपूर्व सैनिक कोटे के लिए यह 100.44128 रहा।


वर्ग कट-ऑफ अंक
जनरल वर्ग (General) 214.04644
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 187.31758
ओबीसी वर्ग (OBC) 198.99599
अनुसूचित जाति (SC) 178.04955
अनुसूचित जनजाति (ST) 146.73835
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित 75.96059
भूतपूर्व सैनिक कोटा 100.44128
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक परीक्षा की तिथि

उम्मीदवारों के अभिलेखों की समीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा (DV/PST) दिसंबर 2024 के तीसरे हफ्ते से शुरू होगी। इसके बाद, शारीरिक परीक्षा (Physical) जनवरी 2025 के तीसरे हफ्ते से प्रारंभ होगी। इन परीक्षाओं के संबंध में अधिक जानकारी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों के अंकों का संपूर्ण विवरण भर्ती प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद प्रकाशित किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन अगस्त के महीने में 23, 24 और 25 तथा 30 और 31 अगस्त को किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed