फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Constable Recruitment 2022: Know on which pattern the result of written examination of UP Police constable recruitment can be prepared-safalta

UP Police Constable Recruitment 2022: जान लें किस पैटर्न पर तैयार किया जा सकता है यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट

Fri, 14 Jan 2022 10:23 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 14 Jan 2022 10:23 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग द्वारा राज्य में लगभग 30,000 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती कराए जाने की तैयारी की जा रही है। यूपीएचजी इस भर्ती के लिए इस माह में अधिसूचना जारी कर सकता है।

विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2022: Know on which pattern the result of written examination of UP Police constable recruitment can be prepared-safalta
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल नागरिक पुलिस के 26,000 पदों पर भर्ती कराए जाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भर्ती बोर्ड द्वारा इसकी जानकारी भी सार्वजनिक की जा चुकी है। इस संबंध में भर्ती बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है, जिसमें कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए पात्र एजेंसियों से निविदाएं मांगी गई हैं। ऐसे में संस्थाओं के संचालक 27 जनवरी तक ओपन टेंडर के माध्यम से अपनी निविदा डाल सकते हैं। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट कर लेना चाहिए। गौरतलब है कि इस भर्ती के अंतगर्त आरक्षी नागरिक पुलिस के 26,210 पदों के साथ-साथ फायरमैन के 172 पद भी भरे जाएंगे। हालांकि, इसके आवेदन की शुरुआत कब से की जाएगी, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक युवाओं को भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए जाने का इंतजार करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। साथ ही अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की घर बैठे दिल्ली के अनुभवी  शिक्षकों द्वारा तैयारी करने के लिए सफलता डॉट कॉम के UP Police Constable Batch को ज्वॉइन कर सकते हैं।  इस बैच में स्टूडेंट्स को लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही एक्सपर्ट के जरिए डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स के माध्यम से एग्जाम क्रैक करने की पूरी तैयारी कराई जाएगी। 

विज्ञापन

किस पैटर्न पर तैयार किया जा सकता है रिजल्ट  

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जल्द ही आयोजित की जाने वाली सिपाही भर्ती के लिए कराई जाने वाली लिखित परीक्षा का परिणाम नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के आधार पर तैयार किया जा सकता है। बता दें कि साल 2018 की आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती के लिए जारी किए नोटिफिकेशन में यह स्पष्ट किया गया था कि यदि भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने पर प्रसामान्यीकरण की प्रक्रिया आवश्यकतानुसार अपनाई जा सकती है। ऐसे में इस नई भर्ती के रिजल्ट तैयार किए जाने में भी यह प्रॉसेस अपनाया जा सकता है। इसकी और अधिक स्पष्ट जानकारी के नोटिफिकेशन जारी किए जाने का इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:   
कांस्टेबल सिलेबस- पढ़ें   
कांस्टेबल एलिजिबिलिटी: देखें   
कांस्टेबल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें   
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें  

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने अंकों का होना है एग्जाम 

उत्तर प्रदेश पुलिस में साल 2018 में हुई कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। इसमें प्रश्नों की संख्या 150 होगी। जिसके प्रत्येक सही सवाल का जवाब देने के लिए 2 नंबर दिए जाएंगे, जबकि गलत आन्सर के लिए एक चौथाई अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाती है। ऐसे में उम्मीदवारों को इस एग्जाम की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर जाकर खास यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल बैच कोर्स को सबस्क्राइब कर सकते हैं।  

OMR शीट के आधार पर होनी है परीक्षा  

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जनवरी महीने के अंत तक सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए बोर्ड के जरिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस भर्ती को लेकर इतना तो स्पष्ट है कि यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन पद के लिए आयोजित की जाने वाली इस भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन ओएमआर बेस्ड यानि ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। जिसकी ऑफिशियल जानकारी भर्ती बोर्ड ने अपनी टेंडर नोटिस में  साझा कर दी है।

ऐसे होता है कॉन्स्टेबल भर्ती में मेडिकल परीक्षण

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed