फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Constable Recruitment 2021 eligibility criteria safalta

UP Police Constable Recruitment 2021: इन अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा सिपाही भर्ती में आवेदन करने का मौका, जानिए क्या है इस बारे में पूरी जानकारी

Tue, 30 Nov 2021 03:15 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 30 Nov 2021 03:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही 25 हजार आरक्षी पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा सकता है। इस माह के अंत तक भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2021 eligibility criteria safalta
UP Police Constable - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस के सिपाही पदों पर भर्ती आयोजित किए जाने की तैयारी लगातार जारी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टस में यह दावा किया जा रहा है कि यू.पी. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से नागरिक पुलिस कांस्टेबल के 25,000 पदों पर भर्ती कराए जाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जा चुका है। सरकार की सहमति के बाद जल्द ही इन पदों पर भर्ती कराए जाने की आधिकारिक जानकारी बोर्ड द्वारा सार्वजनिक कर दी जाएगी। अनुमान है इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी दिसंबर माह में जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है।  इसके अलावा भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफ़िशियक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही अगर अभ्यर्थी फेज-2 या फेज-3 के अंतगर्त होने वाले यूपीएसआई एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के जरिए डिजाइन की गई फ्री मॉक टेस्ट सीरीज को ज्वॉइन कर सकते हैं। इस निशुल्क सीरीज के लिए उम्मीदवारों को केवल FREE UP Police Constable Ebook- Download Now  दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। 

विज्ञापन

इन अभ्यार्थियों को नहीं मिलेगा आवेलन करने का मौका

यू.पी. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा वर्ष 2018 में निकाली गई भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में यह स्पष्ट किया गया है कि ऐसे सभी उम्मीदवार जिन पर किसी भी तरह का अपराध सिद्द होगा, उन्हें भर्ती के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। इसके अलावा ऐसे सभी महिला एवं पुरुष उम्मीदवार, जिनके एक से अधिक पति या पत्नियां जीवित हो और सरकार द्वारा उन्हें इस प्रवर्तन से छूट न दी गई हो। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को भर्ती में आवेदन करने के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरक्षी भर्ती 2018 का आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

विज्ञापन

ऐसे समझें यू.पी. पुलिस कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 16 नवंबर 2018 को कुल 46,568 पदों पर भर्ती आयोजित किए जाने को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें आरक्षी नागरिक पुलिस के 31,360 पद थे जबकि अन्य 18,208 पद आरक्षी प्रादेशिक आर्मड कन्सटेबुलरी के शामिल थे। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज परीक्षण, PST & PET, मेडिकल परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों की योग्यता सूची के आधार पर किया जाना था। ऐसे में जल्द ही 25,000 पदों पर आयोजित की जाने वाली सिपाही भर्ती में भी यही नियम लागू किए जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उम्मीदवारों को अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉन्स्टेबल के 29,000 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed