फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Constable Physical Dates Deffered In 9 PAC Battalion; Scheduled to be held on 1 Oct, Check New Dates

यूपी कांस्टेबल: मेरठ-गोरखपुर और गाजियाबाद समेत कई जगह फिजिकल टेस्ट टला, एक अक्तूबर को होना था, अब इस दिन होगा

Tue, 29 Sep 2026 02:24 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 29 Sep 2026 02:24 PM IST
सार

UP Police Constable Physical Dates Changed: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट की तारीखों में बदलाव किया है। 1 अक्तूबर को होने वाले फिजिकल टेस्ट की तारीख 9 पीएसी वाहिनियों के लिए बदल दिया गया है। पूरी जानकारी पढ़ें...
 

विज्ञापन
UP Police Constable Physical Dates Deffered In 9 PAC Battalion; Scheduled to be held on 1 Oct, Check New Dates
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 - फोटो : AI Generated

विस्तार

UP Police Constable Physical Dates: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। 1 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा कुछ केंद्रों के लिए अब 8 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की दौड़ परीक्षा की तिथि में बदलाव 

बारिश के कारण 9 केंद्रों पर 01.10.2026 को होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 08.10.2026 को आयोजित की जाएगी

  • प्रभावित 09 केंद्र: फतेहपुर, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, आजमगढ़ और मिर्जापुर
  • यथावत केंद्र (06 केंद्र): प्रयागराज, झांसी, लखनऊ (35वीं वाहिनी), डा० शकुन्तला मिश्रा पुर्नवास विश्वविद्यालय (लखनऊ), रायबरेली और अलीगढ़ में परीक्षा पूर्व निर्धारित शेड्यूल (01.10.2026) के अनुसार ही होगी


जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 08.10.2026 को तय की गई है, उनके संशोधित प्रवेश-पत्र 30.09.2026 को भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए बुलाया गया है?

  • इस भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित हुई थी।
  • लिखित परीक्षा का परिणाम बोर्ड ने 31 जुलाई 2026 को जारी किया था।
  • लिखित परीक्षा के अंकों का प्रसामान्यीकरण करने के बाद मिनिमम पासिंग मार्क्स हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया गया था।
  • इन अभ्यर्थियों के अभिलेखों की समीक्षा (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) कराया गया।
  • अब इस चरण में सफल और औपबंधिक रूप से सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

कितनी किमी की लगानी होगी दौड़?

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट के भीतर 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
  • महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट के भीतर 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।


निर्धारित समय सीमा के अंदर दौड़ पूरी नहीं करने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। परीक्षा में निर्धारित मानक हासिल नहीं करने वाले उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed