फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Computer Operator Exam 2025 on November 1; Admit Card and City Intimation Details Released

UPPRPB: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा एक नवंबर को, सिटी स्लिप जारी, प्रवेश पत्र तीन दिन पहले आएगा

Fri, 24 Oct 2025 06:23 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 24 Oct 2025 06:23 PM IST
सार

UP Police Computer Operator Exam 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा 1 नवंबर 2025 को होगी। अभ्यर्थी 24 अक्तूबर 2025 से शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं। प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले जारी होंगे।
 

विज्ञापन
UP Police Computer Operator Exam 2025 on November 1; Admit Card and City Intimation Details Released
UPPRPB Computer Operator Exam 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPPRPB Computer Operator Exam 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार यह परीक्षा 1 नवंबर 2025 (शनिवार) को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी 24 अक्तूबर से

सभी अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तिथि, पाली और परीक्षा के लिए आवंटित जिला या नगर की जानकारी 24 अक्तूबर 2025, यानी आज से बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले उपलब्ध होंगे

लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा की निर्धारित तिथि से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा जारी लिंक पर जाकर लॉगिन करने के बाद ही प्रवेश पत्र प्राप्त किया जा सकेगा।

विज्ञापन

सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर

यदि किसी उम्मीदवार को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने या वेबसाइट से संबंधित कोई समस्या आती है, तो वे बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर 8064526226 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdesk@coexams.com पर ईमेल भेज सकते हैं।

बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं और अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होंगी। अतः उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और समय-समय पर uppbpb.gov.in वेबसाइट की जांच करते रहें।


आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed