{"_id":"6a9832366e400198e90c8f08","slug":"the-jhajjar-matanhail-cmo-office-won-the-match-by-one-run-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-139423-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल ने एक रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल ने एक रन से जीता मैच
विज्ञापन
-नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया क्रिकेट मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में एक रोमांचक क्रिकेट मैच खेला गया। यह मुकाबला सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल और सब डिवीजन अस्पताल बेरी की टीमों के बीच था। सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल की टीम ने इस मैच में एक रन से जीत हासिल की।
सब डिवीजन अस्पताल बेरी की टीम ने सिक्का उछालकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी हैरी ने 38 गेंदों में 64 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और एक छक्का शामिल था।
गेंदबाजी में शौर्य कादयान ने पांच विकेट लेकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सब डिवीजन अस्पताल बेरी की टीम 19 ओवर में 161 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दिनू ने 37 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। अंकित चौधरी ने अपनी टीम के लिए तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
मैच में हैरी को अर्धशतक लगाने और एक विकेट लेने के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार भी मिला। सब डिवीजन अस्पताल बेरी के शौर्य कादयान को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया।