फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Bharti: DV/PST dates announced for UP Police Radio Cadre Recruitment; will start from this date

UP Police Bharti: यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग भर्ती के लिए डीवी/पीएसटी की तारीखों का एलान; इस तारीख से होगा शुरू

Tue, 18 Mar 2025 07:58 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 18 Mar 2025 07:58 AM IST
सार

UP Police Radio Operator: उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक और प्रधान परिचालक (यांत्रिक) के पदों पर सीधी भर्ती 2022 के अंतर्गत अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा 24 मार्च 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक लिंक पर जाएं।

विज्ञापन
UP Police Bharti: DV/PST dates announced for UP Police Radio Cadre Recruitment; will start from this date
यूपी पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Police Radio Operator DV/PST: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने प्रधान परिचालक / प्रधान परिचालक (यांत्रिक) के पदों पर सीधी भर्ती 2022 के अंतर्गत लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। अभ्यर्थियों की अभिलेख संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी/पीएसटी) 24 मार्च 2025 से विभिन्न जिलों में शुरू होगी।
विज्ञापन

इन जिलों में होगी डीवी/पीएसटी परीक्षा

जिन अभ्यर्थियों के नाम लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची में हैं, उन्हें अब डीवी/पीएसटी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करना होगा। यह परीक्षा आगरा, मेरठ, बरेली, कानपुर नगर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जिलों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in या नीचे दिए गए लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं: https://upprpbrp.onlinereg.in/index.html

अधिकारियों ने बताया कि यह शारीरिक मानक परीक्षा अर्ह अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आगे चलकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। यह परीक्षा पूरी तरह से शारीरिक मानकों और दस्तावेजों की जांच से संबंधित होगी।

भर्ती बोर्ड ने  936 पदों पर सीधी भर्ती 2022 के तहत आयोजित ऑनलाइन लिखित परीक्षा का परिणाम 8 मार्च को घोषित कर दिया था। यह परीक्षा 30 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 के बीच उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की गई थी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा और अंतिम चयन प्रक्रिया

उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार, केवल पात्र एवं अर्ह अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।
जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें उनके लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंकों, शासनादेशों और आरक्षण नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल किया जाएगा।

इंजीनियरिंग स्नातकों को अयोग्य माना गया

उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ ने अपने निर्णय में इंजीनियरिंग स्नातकों को इस पद के लिए अयोग्य करार दिया है। इस फैसले को 06 मार्च 2025 को पुनः पुष्ट किया गया है। हालांकि, तकनीकी कारणों से लिखित परीक्षा के परिणाम में डिप्लोमा और इंजीनियरिंग स्नातक दोनों अभ्यर्थियों को सम्मिलित किया गया है, लेकिन केवल तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी ही अगले चरण के लिए योग्य माने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed