फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Bharti 2024: Big update on Workshop Staff-Assistant Operator know Details

UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ-असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती पर बड़ा अपडेट, जानें नोटिस में क्या लिखा

Mon, 23 Dec 2024 07:10 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 23 Dec 2024 07:10 PM IST
सार

UP Police Bharti 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने रेडियो कैडर में सहायक ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ की सीधी भर्ती के लिए अहम नोटिस जारी किया है। उन्होंने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए शारीरिक परीक्षण और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की तारीखों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 

विज्ञापन
UP Police Bharti 2024: Big update on Workshop Staff-Assistant Operator know Details
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP Police Bharti 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने रेडियो कैडर में सहायक ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ (UP Police Workshop Staff-Assistant Operator Recruitment) की सीधी भर्ती के लिए अहम नोटिस जारी किया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के द्वारा भर्ती बोर्ड से लगातार शारीरिक परीक्षण और आगे की प्रक्रिया के बारे जानकारी देने का अनुरोध कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया है कि डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती- 2023 की DV/PST की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शुरू होगी।  जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा को पास किया था वह इस प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन

 

1494 पदों के लिए हुआ था एग्जाम

भर्ती अभियान कुल 1494 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 120 रिक्तियां वर्कशॉप स्टाफ के पद के लिए और 1374 सहायक ऑपरेटर पद के लिए हैं। 

इस दिन हुई परीक्षा 

ऑनलाइन परीक्षा 1 फरवरी, 2024 से 8 फरवरी, 2024 तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के बहु-शिफ्ट प्रारूप के कारण, निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अंकों को सामान्य किया गया। उसके बाद 7 अगस्त 2024 को इसका रिजल्ट जारी हुआ था।

4,216 उम्मीदवारों को किया गया शॉर्टलिस्ट

लिखित परीक्षा के बाद, 4,216 उम्मीदवारों को अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयन प्रक्रिया सरकारी आदेशों और अदालत के निर्देशों के अनुसार अभिलेखों की जांच, पीएसटी और आरक्षण से संबंधित नियमों का पालन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed