UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: इन कारणों से रद्द किया जा सकता है आपका आवेदन, फॉर्म भरने से पहले याद रखें ये जरूरी बातें
उत्तर प्रदेश में 58,189 पंचायत सहायक के पदों पर भर्तियां हो रही हैं, जिसके लिए संबंधित पंचायत का कोई भी बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनकी मेरिट के आधार पर किया जाना है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 58,189 पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए संबंधित ग्राम पंचायत का स्थाई निवासी ही आवेदन कर सकता है जिसने 18 वर्ष की आयुसीमा पूरी करने के साथ-साथ 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास कर ली हो। इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा, जिसे पूर्ण रूप से अभ्यर्थियों द्वारा भरकर 2 अगस्त से 17 अगस्त तक राज्य अधिकारी/ग्राम पंचायत कार्यालय अथवा विकास खंड अधिकारी के कार्यालय में जमा किया जाना है।
लेकिन उससे पहले अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर लीजिए जिसकी मदद से आप अपने किसी भी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं।
इन शैक्षिक योग्यताओं के अलावा उम्मीदवारों की आयुसीमा को भी चयन का आधार माने जाने का नियम सम्मिलित किया गया है। इस भर्ती में आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी नियमों का भी ध्यान रखना होगा ऐसा न करने की स्थिति में उम्मीदवारों का आवेदन निरस्त किया जा सकता है। इसलिए आज हम इस आर्टिकल में उन्हीं जरूरी नियमों को साझा करने जा रहे हैं ताकि आवेदन में किसी तरह की गलती न हो सके।
ऐसे समझ लें ये जरूरी नियम
आवेदन फॉर्म में दसवीं, बारहवीं, कंप्यूटर सर्टिफिकेट, मूल निवास प्रमाण-पत्र, आरक्षित जाति का सर्टिफिकेट (यदि जरूरी हो) और अन्य शैक्षिक योग्यता संबंधी दस्तावेज जरूर लगे होने चाहिए।
यदि उम्मीदवार के माता-पिता का निधन कोविड के दरम्यान हुआ है तो उसे वरीयता दी जाएगी लेकिन इस स्थिति में उसे मृत्यु प्रमाण-पत्र आवेदन फॉर्म में लगानी होगी। ऐसा न करने पर अभ्यर्थी को वरीयता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
आवेदन फॉर्म के साथ 100 रुपये का शपथ पत्र भी शामिल करना होगा। शपथ पत्र न दिए जाने की स्थिति में आवेदन रद्द माना जाएगा।
पंचायत सहायक के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को वर्तमान प्रधान से आवेदन फॉर्म को प्रमाणित करना होगा। प्रमाणित न होने की स्थिति में आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा।
करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।