Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Deadly potholes on the Ram Jhula Lakshman Jhula road

Rishikesh News: रामझूला-लक्ष्मणझूला मार्ग पर जानलेवा गड्ढे, अधिकारी दे रहे अर्द्धकुंभ बजट का हवाला

Thu, 12 Nov 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 12 Nov 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Deadly potholes on the Ram Jhula Lakshman Jhula road
- भद्रकाली से ब्रह्मानंद मोड़ तक बदहाल सड़क से रोज गिर रहे वाहन चालक
विज्ञापन

- बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा विभाग, स्थानीय लोगों और व्यापारियों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी।
ढालवाला। पिछले कई महीनों से बदहाल रामझूला-लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग, विशेषकर भद्रकाली से ब्रह्मानंद मोड़ के बीच का हिस्सा, विभागीय टालमटोल और बहानेबाजी की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी अर्द्धकुंभ मेले के बजट और टेंडर प्रक्रिया का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब भी मार्ग के सुधारीकरण की मांग की जाती है, अधिकारी आगामी अर्द्धकुंभ के तहत प्रस्तावित बजट और टेंडर होने की बात कहकर टरका देते हैं। इस रवैये से लोगों में गहरा आक्रोश है। भद्रकाली और ब्रह्मानंद मोड़ का यह इलाका बेहद संवेदनशील और तीखी ढलान वाला है। यहां सड़क बुरी तरह उखड़ी हुई है, जिसके कारण रोजाना दुपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

अस्थायी पैचवर्क तक की जहमत नहीं उठा रहा विभाग
मुनि की रेती और तपोवन को जोड़ने वाले इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन हजारों स्थानीय नागरिक, स्कूली बच्चे और देश-विदेश से आने वाले पर्यटक गुजरते हैं। स्थानीय व्यापारी मोहन शर्मा और राकेश ध्यानी ने आक्रोश जताते हुए कहा कि अगर बड़े निर्माण कार्य के लिए अर्द्धकुंभ के बजट या टेंडर में समय लग रहा है, तो कम से कम आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर विभाग को तत्काल अस्थायी मरम्मत और पैचवर्क तो कराना ही चाहिए। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या प्रशासन किसी बड़ी जनहानि के बाद ही कुंभकर्णी नींद से जागेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदहाल सड़कों का दिसंबर माह में टेंडर किया जाएगा। आगामी अर्द्धकुंभ से पहले इस मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, नरेंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed