फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021 Why are the contract letters being submitted in, do you know about this? safalta

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: पंचायत सहायक भर्ती में आखिर क्यों जमा कराए जा रहे हैं अनुबंध पत्र, क्या आपको है इस बात की जानकारी

Sun, 10 Oct 2021 06:01 AM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 10 Oct 2021 06:01 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के 58,189 पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि 13 अक्तूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद कोर्ट उम्मीदवारों की नियुक्ति का रास्ता निकाल सकता है।

विज्ञापन
UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021 Why are the contract letters being submitted in, do you know about this? safalta
up panchayat sahayak bharti - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर पंचायतों के सुगम कार्यसंचालन के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम सभाओं में पंचायत सहायक के पदों कर सृजन किया जा रहा है। इन पदों के अंतर्गत संबंधित ग्राम सभा के शिक्षित उम्मीदवारों को सहायक पद के लिए चुना जाना था। इस भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर करके नियुक्ति कर दी जानी थी। लेकिन अब इस भर्ती का मामला हाईकोर्ट के दरवाजे तक पहुंच चुका है। पंचायत सहायक पदों पर मेरिट में अव्वल रहे अभ्यर्थियों को इसी कारण से अभी तक नियुक्ति दी जानी संभव नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर तक इस भर्ती में चयनित किए जाने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्त कर दिया जाना था। चूंकि अब यह मामला कोर्ट के संज्ञान में पहुंच चुका है इसलिए अब 13 अक्तूबर को कोर्ट इस भर्ती के संबंध में अगली सुनवाई करेगा। जिसके बाद ही कोर्ट द्वारा कुछ निर्णय दिया जा सकता है। पंचायत सहायक भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी के लिए अभ्यर्थी पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जाने वाले इस स्पेशल कोर्स FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन


क्यों जमा कराए जा रहे हैं अनुबंध पत्र 
पंचायत सहायक पदों पर चयनित किए जाने वाले उम्मीदवारों को 1 वर्ष के लिए नियुक्ति दी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी के कार्यव्यवहार को देखते हुए प्रधान इसके कार्यकाल को बढ़ा सकता है। ऐसे में चयनित किए जाने वाले सभी उम्मीदवारों से अनुबंध पत्र जमा कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सरकारी नौकरी की फ्री में करें तैयारी 
अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता एप द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी सफलता एप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed