फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: Recruitment for 58 thousand posts is being done in UP, appointment is being given in 10 days without examination-safalta

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: यूपी में हो रही 58 हजार पदों पर भर्ती, दी जा रही बिना परीक्षा 10 दिनों में नियुक्ति

Wed, 18 Aug 2021 11:06 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 18 Aug 2021 11:06 AM IST
सार

भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन 10वीं व 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित की गई चयन कमेटी की उपस्थिति में बनाई जाने वाली मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: Recruitment for 58 thousand posts is being done in UP, appointment is being given in 10 days without examination-safalta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अगर आप किसी ग्रामीण इलाक में रह रहे हैं और वहीं नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। बता दें कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में 58,189 पदों पर पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती में संबंधित ग्राम पंचायत का कोई भी स्थाई निवासी आवेदन कर सकता है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पास कर ली हो। इस भर्ती में आवेदन करने वाले युवाओं को पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा, जिसे इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा भरकर 17 अगस्त तक यानि अंतिम तारीख तक राज्य अधिकारी/ग्राम पंचायत कार्यालय अथवा विकास खंड अधिकारी के पास सब्मिट करना होगा। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे होगा चयन

भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन 10वीं व 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित की गई चयन कमेटी की उपस्थिति में बनाई जाने वाली मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट जारी किए जाने के बाद पात्र  उम्मीदवारों की नियुक्ति 8 से 10 सितंबर तक उक्त ग्राम पंचायत के लिए कर दी जाएगी। आज हम आपको इस आर्टिकल में पंचायत सहायक के पदों पर होने वाली इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के पूरे नियम बताने जा रहे हैं जो उम्मीदवारों के लिए काफी मददगार और महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

जानिए आरक्षण के नियम और किन्हें मिलेगी वरीयता 

अगर आप ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक बनना चाहते हैं तो भर्ती में मिलने वाले आरक्षण और वरीयता के बारे में आपको जानकारी कर लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस भर्ती में उस वर्ग के उम्मीदवारों को पहले वरीयता दी जाएगी जाति/वर्ग का ग्राम प्रधान का पद आरक्षित होगा। 
इसके अलावा के कोविड-19 के मृतकों को वरीयता क्रम में सबसे पहले रखे जाने का प्रावधान किया गया है। 
अगर दो उम्मीदवारों के शैक्षिक योग्यता में मिलने वाले अंक समान पाए जाते हैं तो जिस अभ्यर्थी की आयु अधिक होगी उसे चयन प्रक्रिया में वरीयता दी जाएगी। 
इसके अतिरिक्त यदि किन्ही दो उम्मीदवारों के शैक्षिक अंक और आयुसीमा भी समान होगी तो ऐसे में उस अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी जिसने पहले आवेदन किया होगा। इसके अलावा जिलाधिकारी के द्वारा निर्धारित की गई कमेटी द्वारा किया गया निर्णय ही अंतिम रूप से मान्य होगा। 

ऐसे निर्धारित की जाएगी आयुसीमा के आधार पर मिलने वाली वरीयता 

अगर किन्हीं दो उम्मीदवारों के शैक्षिक योग्यता में मिलने वाले अंक समान पाए जाते हैं तो जिस अभ्यर्थी की आयु अधिक होगी उसे चयन प्रक्रिया में वरीयता दी प्रदान की जाएगी। 


इसके अतिरिक्त यदि किन्ही दो उम्मीदवारों के शैक्षिक अंक और आयुसीमा भी समान होगी तो ऐसे में उस अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी जिसने पहले आवेदन किया होगा। इसके अलावा जिलाधिकारी के द्वारा निर्धारित की गई कमेटी द्वारा किया गया निर्णय ही अंतिम रूप से मान्य होगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप UPSSSC PET, SSC GD, UP SI या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed