फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021 Not a single candidate has been selected yet in 1368 gram panchayats of two districts Safalta

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: दो जिलों की 1368 ग्राम पंचायतों में नहीं हुआ एक भी अभ्यर्थी का चयन

Tue, 05 Oct 2021 03:32 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 05 Oct 2021 03:32 PM IST
सार

UP Panchayat Sahayak Recruitment: उत्तर प्रदेश के 58,189 पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि 13 अक्तूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद कोर्ट उम्मीदवारों की नियुक्ति का रास्ता निकाल सकता है।  

विज्ञापन
UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021 Not a single candidate has been selected yet in 1368 gram panchayats of two districts Safalta
यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश की 58,189 ग्राम सभाओं में पहली बार पंचायत सहायक के पदों का सृजन किया जा रहा है। इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया भी आयोजित की जा चुकी है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनकी मेरिट के आधार पर किया जाना था, और नियुक्ति दे दी जानी थी। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। क्योंकि अब इस भर्ती की चयन प्रक्रिया को लेकर मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंड पीठ में विचाराधीन है। 

विज्ञापन

इसलिए, इसकी नियुक्ति में अभी कुछ और समय लग सकता है। कोर्ट की ओर से पंचायतीराज विभाग को उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया जारी रखने का आदेश पहले ही दे दिया गया था, लेकिन नियुक्ति पर अभी भी रोक लगा रखी है। कोर्ट द्वारा इस मामले की अगली सुनवाई 13 अक्तूबर को की जानी है, जिसके बाद आवेदनकर्ताओं की नियुक्ति को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है। पंचायत सहायक भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए अभ्यर्थी पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
विज्ञापन


अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जाने वाले FREE Current Affairs - Download Now कोर्स की मदद ले सकते हैं। इस फ्री कोर्स से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर तुरंत क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक इन जिलों में नहीं हुआ है एक भी चयन
पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर पंचायत सहायक पदों के लिए अब तक चयनित किए जाने वाले उम्मीदवारों को लेकर जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार बदायूं जिले की 1037 व चित्रकूट डिस्ट्रिक्ट की 331 ग्राम पंचायतों में अब तक एक भी अभ्यर्थी का चयन नहीं किया जा सका है। इन दोनों जिलों को मिलाकर कुल 1368 ग्राम पंचायतें हैं। यह आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं।  


सरकारी नौकरी की फ्री में करें तैयारी
अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता एप द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी सफलता एप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed