UP Metro Recruitment 2024: यूपी मेट्रो में 439 कार्यकारी/गैर-कार्यकारी पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, तुरंत करें
UP Metro Application Window Opened: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC), स्टेशन कंट्रोलर-कम-ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर, मेंटेनर सहित कई अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद करने वाला है।
विस्तार
UP Metro Rail Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) की ओर से कार्यकारी/गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे। इसमें स्टेशन कंट्रोलर-कम-ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर, मेंटेनर और अन्य पदों सहित कुल 439 रिक्तियां शामिल हैं। आवेदन करने की आज, 19 अप्रैल अंतिम तिथि है। लिहाजा ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे बताया जा रहा है।
आवेदन शुल्क
यूपी मेट्रो की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1180 रुपये जीएसटी सहित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 826 रुपये जीएसटी सहित आवेदन शुल्क निर्धारित है।
रिक्तिवार पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
इस दिन से कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 से 14 मई, 2024 तक हो सकता है। भर्ती अभियान का लक्ष्य यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में कुल 439 कार्यकारी और गैर-कार्यकारी पदों को भरना है। उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड 30 अप्रैल, 2024 को उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकेगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'करियर' लिंक पर क्लिक करें और 'रिक्रूटमेंट 2024' पर जाएं।
- उसके बाद कार्यकारी/गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।