फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Lekhpal Result 2022: Waiting for the results of the candidates will end soon-safalta

UP Lekhpal Result 2022: उम्मीदवारों के रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानिए कब आएगा रिजल्ट

Mon, 17 Oct 2022 03:04 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 17 Oct 2022 03:04 PM IST
सार

यूपीएसएसएससी द्वारा 31 जुलाई 2022 को आयोजित की गई लेखपाल भर्ती का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। सूत्रानुसार रिजल्ट के एक हफ्ते में जारी होने के पूरे आसार हैं। अगर रिजल्ट जारी हुआ पूर्व की लेखपाल भर्ती परीक्षा से हाई कटऑफ रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
UP Lekhpal Result 2022: Waiting for the results of the candidates will end soon-safalta
लेखपाल भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(यूपीएसएसएससी) द्वारा 31 जुलाई 2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई राजस्व लेखपाल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार ढाई महीनों से अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इन उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दरअसल यूपी लेखपाल परीक्षा 2022 के नतीजे जल्द जारी किए जा सकते हैं। सूत्रानुसार एक हफ्ते में यूपी लेखपाल परीक्षा रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इससे पहले आयोग ने एक अगस्त को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। जिसके बाद 7 सितम्बर को फाइनल आंसर की जारी कर दी गई थी। इस लेखपाल परीक्षा के लिए यूपीएसएसएससी से 247667 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिसमें 212000 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। इस परीक्षा के माध्यम से UPSSSC LEKHPAL के 8085 पदों को भरेगा। इस वर्ष आयोग ने तकरीबन 4000 लेखपालों को प्रमोशन दिया है। जिसके बाद खाली हुए पदों पर जल्द ही लेखपाल भर्ती निकाली जाएगी। जिसके लिए लाखों उम्मीदवार तैयारी कर रहे हैं। अगर आप भी लेखपाल भर्ती 2023 के लिए तैयारी कर रहे हैं। तो सफलता डॉट कॉम द्वारा 1 नवम्बर 2022 से शुरु किए जा रहे UP Lekhpal Online Classes 2022-23 - Join Now बैच का हिस्सा बनकर अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। इस बैच में आपको सफलता की अनुभवी एक्सपर्ट्स और फैकल्टीज द्वारा यूपी लेखपाल परीक्षा की पूक्की व कम्प्लीट तैयारी कराई जाएगी।   

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
UP Lekhpal सिलेबस  
UP Lekhpal सैलरी 
UP Lekhpal एलिजिबिलिटी  
UP Lekhpal मॉक टेस्ट 

इस स्कोर के उम्मीदवारों का हो सकता है चयन 

यूपीएसएसएससी द्वारा 2022 में 20994 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। जिसपर पीईटी परीक्षा स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना था। इस 20994 पदों में यूपी लेखपाल के 8085 पद हैं। जिनपर चयन के लिए 31 जुलाई को आयोजित हुई परीक्षा में बेहतर अंक जरूरी होंगे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यूपी लेखपाल परीक्षा 2022 से पहले की गई लेखपाल भर्ती में जो कटऑफ रही थी इस वर्ष आने वाले रिजल्ट में ये कटऑफ हाई रह सकती है। सामान्य कैटेगरी में संभावित कटऑफ 77-81 आंकी जा रही है वहीं आरिक्षत श्रेणी के लिए ये कटऑफ 69-74 रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन

ऐसा रहा था यूपी लेखपाल का पेपर 

31 जुलाई को आयोजित किए गए यूपी लेखपाल के पेपर में सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य विज्ञान, ग्राम समाज एवं विकास विषयों पर प्रश्न पूछे गए थे। 100 नंबर के पेपर में सभी विषयों से 25-25 प्रश्न पूछे गए थे। जिसके हर सेक्शन से 20-22 प्रश्न अटेम्ट करने वाले उम्मीदवारों का स्कोर बेहतर रह सकता है। हालांकि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी कई उम्मीदवारों का रिजल्ट खराब कर सकती है। निगेटिव मार्किंग में उन्हीं उम्मीदवारों का रिजल्ट बेहतर इसीलिए कटऑफ के हाई रहने का अनुमान लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी  

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकीकी तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed