{"_id":"6afb6833cb6a0a842504ff52","slug":"brg-runners-won-medals-at-the-haryana-day-race-competition-and-also-shone-in-jaipur-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-129156-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा दिवस दौड़ प्रतियोगिता में बीआरजी के धावकों ने जीते पदक, जयपुर में भी चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा दिवस दौड़ प्रतियोगिता में बीआरजी के धावकों ने जीते पदक, जयपुर में भी चमके
विज्ञापन
फोटो-57:बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के विजेता धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने विभिन्न आयु वर्गों में पदक जीते। वहीं, जयपुर में आयोजित रनएक्टिव हाफ मैराथन में ग्रुप के कृष्णा राणा और सारिका यादव ने अपने-अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
15 नवंबर को ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम (हाई स्कूल), बहादुरगढ़ में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन मास्टर अत्तर सिंह, रणधीर सिंह दहिया, नरेंद्र लठवाल, जगबीर फौजी, पवन खत्री और राजेश मलिक की ओर से किया गया।
महिला वर्ग की 35 से 50 वर्ष आयु श्रेणी की 1600 मीटर दौड़ में वर्षा प्रथम, कविता द्वितीय और बिमलेश तृतीय स्थान पर रहीं। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में संतोष बंसल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में 50 से 55 वर्ष आयु श्रेणी की 1600 मीटर दौड़ में धर्मवीर सैनी प्रथम रहे। 55 से 60 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में परवीन जैन ने पहला, नरेंद्र लठवाल ने दूसरा और रणबीर सांगवान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी आयु वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में नरेंद्र लठवाल प्रथम और रणबीर सांगवान तृतीय रहे। राज कपूर मोर चौथे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में ग्रुप के अन्य धावकों ने भी विभिन्न दौड़ों में हिस्सा लेकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
कृष्णा राणा 11 हजार रुपये पुरस्कार
जयपुर में वंसदीप ग्रुप की ओर से आयोजित रनएक्टिव हाफ मैराथन की 21 किलोमीटर स्पर्धा में कृष्णा राणा ने अपने आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल कर 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। सारिका यादव भी अपने आयु वर्ग में प्रथम रहीं। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के संस्थापक एवं संचालक दीपक छिल्लर ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी।