UP Lekhpal Recruitment 2022 : पिछली लेखपाल भर्ती में किस कैटेगरी के अभ्यर्थियों का रहा था कितना कटऑफ, जानिए पूरा आंकड़ा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपल भर्ती की मुख्य परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। इस भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी तक जारी रहेगी और आवेदन में सुधार के लिए चार फरवरी 2022 का समय दिया गया है। यूपी लेखपाल भर्ती के लिए वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे जो यूपी पीईटी 2021 में शामिल हुए हैं साथ ही उनके पास पीईटी का वैध स्कोरकार्ड भी होना जरूरी है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आप यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर तुरंत अपना फॉर्म भर दें। इसके अलावा अगर आप राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे यूपी राजस्व लेखपाल Foundation Batch 2022 कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।
जान लें ये जरूरी बात
लेखपाल के पदों पर आखिरी बार 2015 में भर्ती निकली थी और 13,600 पदों को भरा गया था। 2015 की परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो उस वक्त 80 नंबर की परीक्षा हुई थी जिसमें सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन 80 में से 60-63 नंबर आने पर किया गया था। ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन 55 से 58 नंबर, एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को लगभग 47 से 52 नंबर और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन 42 से 47 नंबर आने पर किया गया था। हालांकि, इस बार की भर्ती की चयन प्रक्रिया व प्रश्नपत्र के पूर्णांक में बदलाव भी किया गया है जिन्हें समझना उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें:
लेखपाल सैलरी- देखें
लेखपाल सिलेबस: पढ़ें
लेखपाल एलिजिबिलिटी: पढ़ें
लेखपाल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें
अबकी बार कितने अंकों का होगा एग्जाम
राजस्व लेखपाल की परीक्षा में सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान, गणित, व ग्राम्य समाज एवं विकास से प्रश्न पूछे जाने हैं। इन सभी विषयों से कुल 100 अंकों की परीक्षा के लिए 100 सवाल पूछे जाएंगे, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग की प्रक्रिया भी लागू की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के खास राजस्व लेखपाल बैच को ज्वॉइन कर अपने लेखपाल बनने के सपने को साकार बना सकते हैं।