फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Lekhpal Recruitment 2021: will lekhpal recruitment exam postpone due to pet, know here safalta

UP Lekhpal Recruitment 2021: अगर PET के परिणामों में हुई देरी तो लेखपाल परीक्षा नवंबर में कराना हो जाएगा मुश्किल, जानें क्या है अपडेट

Tue, 19 Oct 2021 11:15 AM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 19 Oct 2021 11:15 AM IST
सार

UP Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नवंबर महीने में प्रस्तावित है। इस भर्ती के लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी होने से अभ्यर्थी थोड़े चिंतित हैं।

विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2021: will lekhpal recruitment exam postpone due to pet, know here safalta
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राज्य में लेखपाल की भर्ती पिछले काफी सालों से नहीं हुई है, इसलिए अभ्यर्थी इन 7882 पदों पर होने वाली भर्ती को लेकर काफी उत्सुक हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है और इसकी परीक्षा नवंबर में प्रस्तावित है। हालांकि इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कब जारी होगा, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी हुई है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

PET के परिणामों में देरी का लेखपाल भर्ती पर भी पड़ेगा असर :
राज्य में होने वाली इस लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के परिणामों के जारी होने के बाद ही निकाले जाने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में उतीर्ण होना आवश्यक है। राज्य में लेखपाल भर्ती का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जा रहा है, इसलिए इसमें वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जो PET में उतीर्ण होंगे। ऐसे में अगर PET के परिणाम जारी होने में देरी होती है, तो उसका सीधा असर लेखपाल भर्ती पर भी पड़ेगा। गौरतलब है कि राज्य में PET 24 अगस्त को आयोजित की गई थी और इसके परिणाम अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। 

विज्ञापन

लेखपाल भर्ती को लेकर क्या है अपडेट :
लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए UPSSSC ने नवंबर महीने में परीक्षा करवाने का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC जल्द ही PET के परिणामों की घोषणा करने वाला है और PET के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, यूपी SI, SSC GD समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली, वीकली और मंथली करेंट अफेयर्स का बिल्कुल मुफ्त में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed