UP Lekhpal Recruitment 2021: किस वर्ष यूपीएसएसएससी को मिली थी राजस्व लेखपाल पदों पर भर्ती कराए जाने की जिम्मेदारी, उस वर्ष क्या हुआ था पहली बार बड़ा बदलाव
UP Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा की शुरुआत कर सकता है। इसके लिए कमीशन की ओर से पीईटी परिणाम घोषित किए जाने के बाद ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल भर्ती (Rajasva Lekhpal Recruitment 2021) को लेकर काफी लंबे समय से इंतजार बना हुआ है लेकिन सरकार या यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से अभी तक इस भर्ती के आयोजन से जुड़ी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में अब प्रतियोगी अभ्यर्थियों के बीच इस भर्ती को लेकर इंतजार और गहराता जा रहा है। हालांकि बीते कुछ महीनों पहले उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से अपना आगामी परीक्षा कार्यक्रम जरूर जारी किया गया था, जिसमें 7,882 राजस्व लेखपाल पदों की परीक्षा के आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की गई थी, लेकिन तब से लेकर अब तक प्रतियोगी उम्मीदवार लेखपाल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने की राह देख रहे हैं। ऐसे में इस संबंध में जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को यूपीएसएसएससी की ऑफ़िशियक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए क्योंकि अनुमान लगाया जा रहा है कि राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी आवेदन की शुरुआत की जा सकती है। इसके अलावा राजस्व लेखपाल के 7.882 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की पक्की तैयारी करने के लिए तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे इस खास FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now फ्री ई-बुक कोर्स की मदद ले सकते हैं।
कब मिली थी UPSSSC को लेखपाल भर्ती कराने की जिम्मेदारी
9 जुलाई, 2018 को एक प्रतिष्ठित संस्थान की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, इससे पहले राजस्व लेखपाल पदों पर भर्ती कराने की जिम्मेदारी राजस्व विभाग की होती थी लेकिन लेखपाल भर्ती में कंप्यूटर ज्ञान को अनिवार्य रूप से जोड़कर राजस्व विभाग ने यह तर्क देते हुए प्रदेश सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में विभाग ने कहा था कि राज्य सरकार ने समूह-ग तक के पदों पर भर्ती का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे रखा है। इसलिए इस भर्ती का अधिकार आयोग को दे दिया जाए। जिसके बाद से लेखपाल भर्ती की जिम्मेदारी यूपीएसएसएससी को मिल गई थी। इसके अलावा लेखपाल भर्ती में कंप्यूटर ज्ञान भी अनिवार्य रूप से जोड़ दिया गया था।
अब प्रतियोगी परीक्षाओं की करें फ्री में पक्की तैयारी
अगर आप यूपी लेखपाल, SSC GD, रेलवे ग्रुप-D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ-साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं तो देर किस बात की तुरंत डाउनलोड करें Safalta-app और इन प्रतियोगी कोर्सेस से जुड़कर अपने सिलेक्शन की पक्की तैयारी करें।