फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Lekhpal Recruitment 2021: What if two students will get same marks, know the eligibility criteria safalta

UP Lekhpal Recruitment 2021 : दो अभ्यर्थियों के मार्क्स समान होने पर इस तरह होगा सफल अभ्यर्थी का चयन, अगर आपके पास है ये योग्यता तो आपको मिलेगा जबरदस्त फायदा

Tue, 12 Oct 2021 04:13 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 12 Oct 2021 04:13 PM IST
सार

UP Lekhpal Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर महीने में आयोजित होनी है।

विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2021: What if two students will get same marks, know the eligibility criteria safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पिछले कई सालों से लेखपाल के पदों पर नई बहाली नहीं हुई है हालांकि अभ्यर्थियों के इस इंतजार को खत्म करते हुए हाल ही में यूपी सरकार द्वारा राज्य में लेखपाल भर्ती के लिए एलान किया गया था। दरअसल राज्य में अब लेखपाल भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जाना है और UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा इसी साल नवंबर महीने में होनी है। हालांकि इस भर्ती के लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के परिणामों की घोषणा के बाद लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। गौरतलब है कि लेखपाल भर्ती समेत UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में उतीर्ण होना आवश्यक है। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब आप लेखपाल भर्ती में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

इन योग्यता वाले अभ्यर्थियों को होगा जबरदस्त फायदा :
उत्तर प्रदेश में लेखपाल की यह भर्ती काफी समय बाद निकल रही है, ऐसे में यह संभव है कि इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लें। अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या के बीच दो अभ्यर्थियों के मार्क्स का समान होना आम बात है। ऐसी स्थिति में सफल अभ्यर्थी के चयन के लिए अभ्यर्थियों की कई स्तर पर तुलना की जाती है और फिर सफल अभ्यर्थी का चयन किया जाता है। लेखपाल भर्ती में अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो सफल अभ्यर्थी के चयन के लिए अभ्यर्थियों  के एक्स्ट्रा क्वालिफिकेशन को देखा जाएगा। 

विज्ञापन

दरअसल राज्य में आयोजित हुई पिछली लेखपाल भर्ती में ऐसी स्थिति में उन अभ्यर्थियों को वरीयता दी गई थी, जिनके पास प्रादेशिक सेना में 2 साल काम करने का अनुभव हो या जिनके पास NCC का 'बी' लेवल सर्टिफिकेट हो। हालांकि इस बार की लेखपाल भर्ती में किन अभ्यर्थियों को वरीयता मिलेगी, इसकी जानकारी तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। लेकिन, उपरोक्त योग्यता वाले अभ्यर्थियों को भी लेखपाल भर्ती में वरीयता दिए जाने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, NDA&NA, SSC GD, UP SI, SSC MTS समेत कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed